ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले को अस्पताल से मिली छुट्टी, इंस्टाग्राम पर लिखा ये पोस्ट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 01, 2021

रियो दि जिनेरियो। ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले को करीब एक महीने बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। पेले ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर लिखा ,‘‘ घर लौटकर बहुत अच्छा लग रहा है। मैं अलबर्ट आइंस्टीन अस्पताल की पूरी टीम को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने मेरा बहुत ध्यान रखा। ’’ 80 वर्ष के पेले के कोलोन से चार सितंबर को एक गांठ निकाली गई थी।

इसे भी पढ़ें: क्रिस्टियानो रोनाल्डो के गोल से जीता मैनचेस्टर युनाइटेड, फर्राटा धावक उसेन बोल्ट भी थे स्टेडियम में मौजुद

ऑपरेशन के बाद वह कुछ दिन आईसीयू में थे। अस्पताल ने एक बयान में कहा ,‘‘ मरीज की हालत अब स्थित है और कीमोथेरेपी चलती रहेगी।’’ तीन बार के विश्व कप विजेता (1958, 1962, 1970) पेले ने ब्राजील के लिये 92 मैचों में 77 गोल किये हैं।

प्रमुख खबरें

Delimitation Bill 2026 | परिसीमन विधेयक पर मोदी सरकार ने तेज की सर्वदलीय कवायद, मसौदे में अहम बदलावों के बाद दो-तिहाई बहुमत मिलने का पूरा भरोसा

Kolkata के SRFTI में छात्रों का विरोध मंच हटाया, भारी पुलिस बल तैनात

IRCTC Rajasthan Tour Package: 10 दिन में घूमें जयपुर, उदयपुर और जैसलमेर, Flight भी शामिल

परिसीमन बिल से 2029 में लागू होगा Women Reservation, CM Yogi Adityanath ने जताया आभार