विराट कोहली ने माना, कोविड-19 के दौर में खेल से ब्रेक जरूरी!, जानिए क्या कुछ कहा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 03, 2021

नॉटिंघम। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली का मानना है कि कोविड-19 महामारी के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की कठिन बायो-बबल (जैव-सुरक्षित माहौल) जीवन से अगर खिलाड़ी ‘समय-समय पर ब्रेक (छुट्टी)’ नहीं लेते हैं, तो जल्द ही ऐसा समय आ सकता है जब तनाव के कारण गुणवत्ता का कोई भी क्रिकेटर नहीं बचेगा। कोहली ने बायो-बबल की जिंदगी को मुश्किल भरा करार देते हुए कहा कि अन्य क्रिकेटरों को भी बेन स्टोक्स जैसा रास्ता अपनाना शुरू करने में ज्यादा समय नहीं लगेगा। इंग्लैंड का यह हरफनमौला खिलाड़ी भारत के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला से हट गया है। कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ बुधवार को खेले जाने वाले शुरुआती टेस्ट की पूर्व संध्या पर कहा, ‘‘ ये ब्रेक मेरे लिए भी खुद को तरोताजा कर वापस आने के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। 

इसे भी पढ़ें: बचपन में गरीबी का सामना करने से लेकर ओलंपिक का सपना पूरा करने तक; रानी रामपाल का सफर!

कोहली ने इस मौके पर तोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को बधाईं भी दी। भारत के लिए भारोत्तोलक मीराबाई चानू (रजत पदक) और पीवी सिंधू (कांस्य पदक) ने इस ओलंपिक में पदक हासिल जबकि लवलीना बोरगोहेन का मुक्केबाजी में पदक पक्का है। कोहली ने कहा, ‘‘ जब हम डरहम में थे, तब हम सभी इसका (ओलंपिक) अनुसरण कर रहे थे, नाश्ते की जगह पर बड़ी स्क्रीन और टीवी पर हम इसका लुत्फ उठाते थे। जब वे (भारतीय खिलाड़ी) अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे, तब हम सभी उत्सुकता से देख रहे थे।

प्रमुख खबरें

MP High Court ने रद्द किया 27 प्रतिशत OBC Reservation, 14 फीसदी कोटा फिर बहाल

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी