Petrol Price : इंदौर में सारे रिकॉर्ड तोड़कर सैकड़े के पार पहुंचा डीजल का दाम, पेट्रोल के दामों में भी तेजी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 05, 2021

इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले इंदौर में मंगलवार को डीजल का दाम 32 पैसे बढ़कर 100.11 रुपये प्रति लीटर के सर्वकालिक ऊंचे स्तर पर पहुंच गया, जबकि पेट्रोल 26 पैसे के इजाफे के साथ 111.18 रुपये प्रति लीटर की दर पर बिका। ‘मध्यप्रदेश फेडरेशन ऑफ पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन’ के उपाध्यक्ष पारस जैन ने बताया, ‘‘यह इतिहास में पहली बार है, जब इंदौर में डीजल का दाम 100 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंचा है।’’ इंदौर में पिछले कई बरसों से पेट्रोल पम्प चला रहे जैन याद करते हैं कि शहर में वर्ष 1977 के दौरान डीजल का दाम महज 1.61 रुपये प्रति लीटर था।

इसे भी पढ़ें: शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 100 अंक से ज्यादा गिरा; निफ्टी 17,650 के करीब

उन्होंने कहा कि आम आदमी को कमरतोड़ महंगाई से राहत देने के लिए प्रदेश सरकार को पेट्रोल-डीजल पर मूल्य संवर्धित कर (वैट) तुरंत घटाना चाहिए और इन पेट्रोलियम पदार्थों को माल एवं सेवा कर (जीएसटी) के दायरे में लाने की वकालत करनी चाहिए। जानकारों के मुताबिक कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में इजाफे के कारण भारत की पेट्रोलियम कंपनियां भी ईंधनों के दाम बढ़ा रही हैं। भारत अपनी जरूरत का करीब 85 फीसद कच्चा तेल आयात करता है। आयातित कच्चे तेल को पेट्रोल और डीजल जैसे ईंधनों में बदल दिया जाता है।

प्रमुख खबरें

UP Assembly Election 2027: BJP को रोकने के लिए AIMIM चीफ Owaisi ने विपक्षी दलों से मांगा साथ

Kerala University में राजनीतिक गतिविधियों पर रोक का ड्राफ्ट नियम, कर्मचारी यूनियन ने जताया विरोध

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप