ब्रेक्जिट समझौता: टेरेसा मे ने सांसदों से की मिलकर काम करने की अपील

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 17, 2019

लंदन। ब्रिटेन की प्रधानमंत्री के खिलाफ बुधवार को संसद में लाया गया अविश्वास प्रस्ताव गिर जाने के बाद टेरेसा मे ने सांसदों से अपील की कि वे अपने ‘‘निजी हितों को दरकिनार’’ कर ब्रेक्जिट के लिए ‘‘मिलकर रचनात्मक तरीके से काम’’ करें। 325 सांसदों ने उनकी सरकार का समर्थन किया जबकि 306 सांसदों ने संसद में लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया। मे 19 मतों के अंतर से जीत गईं। इससे पहले उनकी सरकार को यूरोपीय संघ से बाहर जाने के लिए ब्रेक्जिट समझौते को लेकर संसद में ऐतिहासिक हार का सामना करना पड़ा था।

अविश्ववास प्रस्ताव गिरने के बाद मे ने 10 डाउनिंग स्ट्रीट के बाहर कहा कि सरकार ने संसद में विश्वास जीत लिया गया है। उन्होंने कहा कि अब ‘‘हम सब को ब्रेक्जिट पर आगे काम करने पर ध्यान केंद्रित करना‘‘ चाहिए। मे ने कहा, ‘‘ब्रितानी लोग चाहते हैं कि हम ब्रेक्जिट समझौता जल्द से जल्द कर लें और उनसे जुड़े अन्य महत्वपूर्ण मामलों पर भी ध्यान दें।’’ उन्होंने कहा कि अब ‘‘निजी हितों को दरकिनार’’ करने का समय आ गया है। मे ने कहा, ‘‘अब सांसदों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वे क्या नहीं चाहते।

इसे भी पढ़ें- अब आखिरी सांस तक जेल में रहेंगे नवाज शरीफ, क्या है इसकी वजह पकिस्तान की सेना से पंगा या गुनाह

हम सब को यह तय करने के लिए रचनात्मक तरीके से मिलकर काम करना चाहिए कि संसद क्या चाहती है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ इसलिए मैं आगे की ऐसी राह तलाशने के लिए सभी दलों के सांसदों को मिलकर काम करने के लिए आमंत्रित करती हूं, जिसे लोकमत और संसद का समर्थन हासिल हो।’’ मे ने कहा कि उनका मानना है कि ब्रिटेन के लोगों के यूरोपीय संघ छोड़ने के निर्देश को मानना उनका कर्तव्य है। उन्होंने उनकी योजनाओं पर पुन: मतदान के लिए सोमवार को हाउस ऑफ कॉमन्स में फिर से आने का वादा दोहराया।

प्रमुख खबरें

Ketan Agarwal Murder Case | शादी के लिए मानसिक रूप से तैयार नहीं थी सिया गोयल, मंगेतर केतन अग्रवाल की हत्या के पीछे सामने आया नया मकसद

Rajdhani Express में वेज बिरयानी में मिली मक्खी: IRCTC ने कैटरिंग फर्म पर लगाया ₹1 लाख का जुर्माना, लाइसेंस रद्द करने का नोटिस

IRFC में सरकार के Offer For Sale से मचा हड़कंप, Infosys की AI डील ने निवेशकों को बनाया मालामाल।

White House में India के Tariff पर मचा था बवाल, Donald Trump ने अधिकारियों को सरेआम किया खारिज