मध्यप्रदेश में बढ़ती जा रही है रिश्वतखोरी, दो जिलों में हुई लोकायुक्त की कार्यवाही

By सुयश भट्ट | Jul 26, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में लगातार अधिकारियों पर लोकायुक्त की कार्रवाई जारी है। इसी कडी में सोमवार को इंदौर और रतलाम में लोकायुक्त की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि इंदौर में लोकायुक्त की टीम ने सहकारिता निरीक्षक प्रमोद तोमर को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।

आपको बता दें कि आयुक्त कार्यालय पर लोकायुक्त ने कार्रवाई करते हुए वरिष्ठ सहायक निरीक्षक को 10 हज़ार की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ा है। जानकारी मिली है कि सहकारी संस्था के अध्यक्ष दिलीप बोरसी कि शिकायत का निराकरण करने हेतु सहकारी संस्था के वरिष्ठ सहायक निरीक्षक प्रमोद चौहान ने 15 हज़ार की रिश्वत की मांग की थी।

इसे भी पढ़ें:MP में 26 जुलाई से शुरू होगी विद्यालयों में पढ़ाई , सरकार ने जारी किया आदेश 

वहीं प्रदेश के रतलाम के ग्राम पंचायत सुखेड़ा तहसील पिपलोदा में भी लोकायुक्त की टीम ने कार्रवाई की है। यहां सचिव जगदीश पांचाल ने आवेदक शंकरलाल मालवीय से फलों के लिए उद्यान योजना का लाभ दिलाने के एवज में 5 हजार रुपए की मांग की थी।

प्रमुख खबरें

Delhi Pollution: 1 नवंबर से गैर BS-6 वाहनों की एंट्री पर रोक, निर्माण कार्यों पर भी कड़े प्रतिबंध

Reliance Industries का दूसरी तिमाही में नेट प्रॉफिट बढ़कर 29,550 करोड़ रुपये पहुंचा

Commonwealth Games 2030: राहुल द्रविड़ और Saina Nehwal आयोजन समिति में शामिल

Elon Musk ने Republican पार्टी के समर्थन में की अपील, चुनाव में खर्च किए 442 Million Dollar