Fashion Tips: गर्मियों की शादी में दुल्हन पहनेगी इस कलर का लहंगा, तो खूबसूरती देख दू्ल्हा हो जाएगा फिदा

By अनन्या मिश्रा | Jul 10, 2023

गर्मियों की शादी में भारी-भरकम कपड़े पहनना काफी मुश्किल होता है। शादी में चटक रंग पहने जाते हैं। वहीं गर्मियों की शादी में चटक रंग के कपड़े पहनने से और भी ज्यादा गर्मी लगती है। ऐसे में अगर आप भी गर्मियों में शादी करने जा रही हैं, या किसी खास दोस्त आदि की गर्मी में शादी होने जा रहा है, तो हम आपको कुछ खास और सिलेक्टेड कलर के लहंगे के बारे में बताने जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Shopping Tips: ऑनलाइन ब्लाउज खरीदते समय इन बातों का रखें खास ख्याल, बर्बाद हो सकता है पैसा

पाउडर ब्लू कलर का लहंगा 

पाउडर ब्लू कलर का लहंगा काफी कूल लगता है। यह आपके लुक में चार चांद लगाने का काम कर सकता है। बता दें कि अगर आप किसी खास व्यक्ति की शादी में शिरकत होने जा रहे हैं तो पाउडर ब्लू कलर का लहंगा काफी अच्छा लगेगा।

कोरल कलर के लहंगे

इन दिनों कोरल कलर का लहंगा काफी ट्रेंड में है, अगर आपकी शादी भी गर्मियों में हो रही है तो आप लाल लहंगा पहनने की जगह कोरल कलर का लहंगा चुन सकती है। यह आपके लुक को परफेक्ट बना देगा।

पीच रंग का लहंगा

पीच कलर का लहंगा आप पर काफी अच्छा लगेगा। यह गर्मी में आंखों को सुकून देता है। इन दिनों यह कलर काफी ट्रेंड में है। अगर आपको भी किसी खास दोस्त की शादी में जाने का प्लान कर रही हैं, तो पीच कलर का लहंगा आपको स्टाइलिश लुक देने का काम करेगा।

लवेंडर कलर का लहंगा

लवेंडर कलर काफी कूल लगता है। यह कलर हर किसी को पसंद आता है। गर्मियों में यह कलर आप पर काफी खिलेगा। जब आप इस कलर का लहंगा पहनकर शादी में शिकरत करेंगी तो लोग आपकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाएंगे।

प्रमुख खबरें

पाकिस्तान पर India का Bulldozer Action, Delhi में Pakistan High Commission के बाहर बने अवैध ढांचे ध्वस्त

Congress Working Committee Meeting | शुद्धिकरण विवाद पर कांग्रेस नेताओं की चुप्पी से मल्लिकार्जुन खड़गे आहत, CWC की बैठक में जताई निराशा

Mouthwash Side Effects: क्या आप भी रोजाना करते हैं Mouthwash का इस्तेमाल? ये 7 Facts बदल देंगे आपकी Dental Health की आदतें

Amrit Bharat Express Trains Announcement | प्रयागराज से मुंबई और उधना के लिए 3 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का ऐलान, जानें पूरा शेड्यूल और रूट