Pune में इंद्रायणी नदी पर पुल ढहा, 20-25 लोग बहे, CM Fadnavis ने लिया संज्ञान

By एकता | Jun 15, 2025

पुणे के तालेगांव इलाके में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। इंद्रायणी नदी पर बना एक पुराना पुल ढह गया, जिसके चलते 20 से 25 लोगों के नदी में बह जाने की खबर है। हादसे की सूचना मिलते ही बचाव अभियान तुरंत शुरू कर दिया गया है। पिंपरी-चिंचवड़ के पुलिस कमिश्नर विनय के चौबे ने घटनास्थल पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। इस बीच, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की भी इस घटना पर प्रतिक्रिया सामने आई है।

इसे भी पढ़ें: Pune में इंद्रायणी नदी पर पुराना पुल ढहा, कई लोग लापता, बचाव कार्य जारी

जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक पुल की हालत पहले से ही काफी जर्जर थी, जिसके चलते पिछले कुछ महीनों से इसे वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया था। बताया जा रहा है कि नदी में अचानक आए बहाव के कारण पुल ढह गया। हालांकि, हादसे की सही वजह अभी तक सामने नहीं आई है।

प्रमुख खबरें

BMW Industries ने Bokaro में शुरू किया रंग लेपित इस्पात का निर्माण

शारदीय Navratri 2026: मां शैलपुत्री की पूजा आज, दोपहर में 12:01 बजे से अभिजीत मुहूर्त

अमेरिका के PERM कार्यक्रम निलंबन का Infosys के कामकाज पर बड़ा असर नहीं पड़ेगा

Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि में 9 दिन दीये में डालें ये 9 चीजें, दूर होगी नकारात्मक ऊर्जा