Pune में इंद्रायणी नदी पर पुराना पुल ढहा, कई लोग लापता, बचाव कार्य जारी

Pune
ANI
एकता । Jun 15 2025 5:18PM

पुलिस ने बताया कि इस घटना में 10 से 15 लोगों के फंसे होने की आशंका है, जिनमें से 5 से 6 लोगों को अब तक बचा लिया गया है। सामने आई जानकारी के अनुसार, पुल की हालत पहले से ही बेहद जर्जर थी, जिसके कारण पिछले कुछ महीनों से इसे वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया था। हालांकि, पैदल यात्रियों या अन्य कारणों से लोगों की मौजूदगी के चलते यह बड़ा हादसा हुआ।

पुणे के तालेगांव इलाके में रविवार को इंद्रायणी नदी पर बना एक पुराना पुल अचानक ढह गया। इस हादसे में 20-25 लोगों के नदी में बह जाने की खबर है। अब तक दो लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। स्थानीय प्रशासन तुरंत सक्रिय हो गया है और लापता लोगों की तलाश और बचाव अभियान युद्धस्तर पर जारी है।

पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस के अनुसार, यह हादसा कुंदामाला गांव के पास हुआ। पुलिस ने बताया कि इस घटना में 10 से 15 लोगों के फंसे होने की आशंका है, जिनमें से 5 से 6 लोगों को अब तक बचा लिया गया है।

इसे भी पढ़ें: ज़हरीली शराब से लोग मर रहे हैं लेकिन... पंजाब में केजरीवाल पर बरसीं रेखा गुप्ता

जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक पुल की हालत पहले से ही काफी जर्जर थी, जिसके चलते पिछले कुछ महीनों से इसे वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया था। बताया जा रहा है कि नदी में अचानक आए बहाव के कारण पुल ढह गया। हालांकि, हादसे की सही वजह अभी तक सामने नहीं आई है।

कैंटोनमेंट बोर्ड देहू रोड के पूर्व उपाध्यक्ष रघुवीर शेलार ने घटना की जानकारी देते हुए बताया, 'यहां शाम 4 बजे के आसपास एक पुराना पुल ढह गया। पुल पर लगभग 125 पर्यटक उसी स्थान पर खड़े थे और अचानक यह ढह गया। करीब 20-25 लोग नदी में बह गए। उनमें से कुछ को स्थानीय श्रमिकों ने बाहर निकाल लिया, जबकि 4-5 लोग अभी भी पुल के नीचे फंसे हुए हैं।'

All the updates here:

अन्य न्यूज़