पश्चिम बंगाल के काकद्वीप क्षेत्र में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन पुल ढहा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 24, 2018

काकद्वीप। पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के काकद्वीप क्षेत्र में एक निर्माणाधीन पुल सोमवार को गिर गया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। दक्षिण 24 परगना जिले के मजिस्ट्रेट वाय रत्नाकर राव ने बताया कि किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। जिला मजिस्ट्रेट ने कहा, 'यह घटना सोमवार को सुबह में हुई। हम लोग आगे की जानकारी की प्रतीक्षा कर रहे हैं।' 

उन्होंने बताया कि एक टीम स्थिति का जायजा लेने घटनास्थल पर गयी है। इस सितंबर महीने में पुल गिरने की यह तीसरी घटना है। दक्षिणी कोलकाता का माजेरहाज पुल चार सितंबर को गिर गया था। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई और 24 घायल हो गए। उत्तरी बंगाल में सिलीगुड़ी के निकट सात सितंबर को एक पुराना पुल गिरने से एक ट्रक चालक घायल हो गया।

प्रमुख खबरें

Supreme Court ने बलात्कार पीड़िता के माता-पिता के मन बदलने पर गर्भपात का आदेश वापस लिया

Gurpatwant Singh Pannun की हत्या की साजिश में शामिल थे रॉ ऑफिसर? अमेरिकी रिपोर्ट में दावा, भारत ने अब किया करारा पलटवार

Adolf Hitler Death Anniversary: दुनिया के सबसे बड़े तानाशाह एडोल्फ हिटलर ने अपने लिए चुनी थी कायरों वाली मौत

Priyanka Gandhi Will Not Contest Elections | प्रियंका गांधी वाड्रा के आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने की संभावना नहीं है, सूत्रों ने दी जानकारी