'प्ले कार्ड लाना सदन के नियमों के खिलाफ', पीयूष गोयल बोले- सरकार निलंबन को रद्द करने का प्रस्ताव लाने के लिए तैयार

By अनुराग गुप्ता | Aug 01, 2022

नयी दिल्ली। संसद के मानसून सत्र में महंगाई समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर हंगामे के चलते गतिरोध कायम रहा। हंगामे की वजह से उच्च सदन में शून्यकाल नहीं हो पाया। ऐसे में सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि राज्यसभा में महंगाई पर चर्चा होगी।

उन्होंने कहा कि मैंने सदन में आश्वस्त कराया है कि कल दोपहर राज्यसभा में महंगाई पर चर्चा होगी इसके बाद भी विपक्ष एक मत पर नहीं आ रहा है। उनके मन में शंका है कि सरकार के काम सामने आएंगे और कैसे विपक्ष ने महंगाई को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाए।

पीयूष गोयल ने कहा कि प्ले कार्ड लाना सदन के नियमों के ख़िलाफ़ है इसलिए या तो निलंबित सांसद खेद व्यक्त करें या उनके नेता उनकी ओर से खेद व्यक्त करें और आश्वासन दें कि ऐसा फिर नहीं होगा जिसके बाद सरकार सांसदों के निलंबन को रद्द करने का प्रस्ताव लाने के लिए तैयार है।

इसे भी पढ़ें: 'विपक्ष की आवाज को नहीं दबाना चाहिए', शशि थरूर बोले- हमारे सांसदों का निलंबन हो वापस 

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा कि बार-बार अनुरोध करने के बावजूद भी आज सदन स्थगित हो गया। हम चर्चा के लिए तैयार हैं। मैं उनसे अपील करता हूं कि अगर वे वास्तव में महंगाई पर चर्चा में रुचि रखते हैं तो उन्हें सदन को सामान्य रूप से चलने देना चाहिए। सरकार भी चर्चा के लिए तैयार है।

प्रमुख खबरें

Love & War Vicky Kaushal look | लव एंड वॉर से विक्की कौशल का धांसू फर्स्ट लुक जारी, सिगरेट और इंटेंस लुक में छाए एक्टर

Jitan Ram Manjhi ने Om Birla को लिखा पत्र, SC-ST सांसदों को चर्चा में अधिक समय देने की मांग

Omega 3 Fatty Acids सेवन से Heart Health और Brain Function में होता है सुधार

राजनीतिक क्षेत्र में दूर की कोड़ी है लैंगिक समानता