यूरोपीय संघ में ब्रिटेन का आखिरी दिन, जॉनसन ने कहा: हो रही नयी शुरूआत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 31, 2020

लंदन। यूरोपीय संघ (ईयू) के सदस्य के रूप में ब्रिटेन का शुक्रवार को आखिरी दिन है । आधिकारिक रूप से ब्रिटेन शुक्रवार को स्थानीय समयानुसार रात 11 बजे ब्रसेल्स में यूरोपीय संघ से बाहर हो जाएगा।  देश में ब्रेक्जिट को लेकर जनमत संग्रह के करीब साढे तीन साल बाद ब्रिटेन अलग हो रहा है। वर्ष 1973 में वह यूरोपीय संघ में शामिल हुआ था। जनमत संग्रह में 48 के मुकाबले 52 प्रतिशत लोगों ने इस समूह से अलग होने को लेकर मतदान किया था । 

इसे भी पढ़ें: ब्रिटेन, EU ने हुवावेई को कड़ी शर्तो के साथ दी 5G इस्तेमाल करने की मंजूरी,अमेरिका निराश

ब्रिटेन यूरोपीय संघ से अलग होने वाला पहला देश बन गया है और समूह के कई सदस्य इसे निराशाजनक दिन मान रहे हैं। ब्रसेल्स में यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल और यूरोपीय संघ आयोग की नेता उर्सला वोन डेर लेयेन इस कवायद की पहली रूपरेखा तय करेंगे। 

इसे भी पढ़ें: ब्रिटेन का EU से बाहर होना तय, महारानी की मुहर के बाद ब्रेग्जिट को मिली मंजूरी

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन पूर्वोत्तर इंग्लैंड के संडरलैंड में सुबहअपने मंत्रिमंडल के साथ बैठक करने वाले हैं। ईयू से अलग होने के एक घंटे पहले टेलीविजन के जरिए जॉनसन देश को संबोधित करेंगे और ब्रेक्जिट को ‘‘एक अंत नहीं बल्कि शुरुआत बताएंगे। प्रधानमंत्री के कार्यालय के मुताबिक वह राष्ट्र में इसे बदलाव और पुनरूत्थान का पल बताएंगे।

इसे भी देखें- Brexit deal पर लगी British संसद की सील, समझिये क्या है पूरा मामला

प्रमुख खबरें

Chaitra Navratri 2026: नौ दिन, नौ देवियों के नौ Lucky Colour, जानें किस रंग से चमकेगी आपकी किस्मत

Parliament में दो रंग: Lok Sabha में MSP पर तीखी तकरार, Rajya Sabha में भावुक विदाई का पल

IRCTC की श्री रामायण यात्रा: Ayodhya से Rameswaram तक, एक ही Tour में होंगे प्रभु राम के दर्शन

Modi Cabinet Decisions: BHAVYA योजना से मिलेंगे लाखों रोजगार, हाईवे, हाइड्रो पावर और MSP पर भी हुआ बड़ा फैसला