लॉकडाउन के एक साल पूरे होने पर ‘नेशनल डे ऑफ रिफ्लेक्शन’ मनाएगा ब्रिटेन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 14, 2021

लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कोविड-19 के कारण लागू हुए राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के एक साल पूरे होने पर 23 मार्च को ‘नेशनल डे ऑफ रिफ्लेक्शन’ के रूप में मनाने की एक परमार्थ संस्था की योजना को मंजूरी दे दी है। जॉनसन ने महामारी के कारण मरने वालों की याद में भारतीय समयानुसार शाम साढ़े पांच बजे कुछ पल का मौन रखने के परमार्थ संस्था मेरी क्यूरी की योजना को हां कर दी है। इस दौरान लोगों से अपने-अपने दरवाजों पर रोशनी करने और देश के सभी प्रमुख भवनों को रोशनी से जगमगाने की भी योजना है।

इसे भी पढ़ें: म्यांमार में सैन्य तख्ता पलट का विरोध करने वालों के विरूद्ध बल प्रयोग, 7 लोगों की मौत

अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी इस योजना का स्वागत किया है। ब्रिटेन में 23 मार्च, 2020 तक कोरोना वायरस संक्रमण से 335 लोगों की मौत हुई थी। फिलहाल यह आंकड़ा 143,259 पहुंच गया है।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi ने युवाओं से की प्रदर्शन जारी रखने की अपील, कहा संविधान की करेंगे रक्षा

क्या आपको सिस्टम या नतीजों पर शक है? 124 पूर्व IAS, IPS अधिकारियों ने जारी किया ओपन लेटर

Ukraine के Zaporizhzhia में रूसी हवाई हमले, बच्चों समेत 12 नागरिकों की मौत

ये प्लेन के टुकड़े नहीं, इसे धमकी समझो, हूतियों ने पाक को दिखाया ट्रेलर