ब्रिटिश एअरलाइन वर्जिन अटलांटिक के विमान ने पाकिस्तान से आखिरी उड़ान भरी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 10, 2023

इस्लामाबाद। ब्रिटिश एअरलाइन ‘वर्जिन अटलांटिक’ ने रविवार को इस्लामाबाद से लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे के लिए आखिरी उड़ान भरने के साथ ही पाकिस्तान में अपना कामकाज खत्म कर दिया है। नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के एक प्रवक्ता ने बताया कि एअरलाइन के एक विमान ने इस्लामाबाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से स्थानीय समयानुसार सुबह आठ बजे लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे के लिए आखिरी उड़ान भरी। ‘डॉन’ अखबार की सोमवार को प्रकाशित खबर के अनुसार, ब्रिटिश एअरलाइन ने दिसंबर 2020 में इस्लामाबाद में अपनी उड़ानों का संचालन शुरू किया था और वह सप्ताह में सात उड़ानों का संचालन करती थी।

प्रमुख खबरें

मोदी ने मुस्लिम देश में लहराई ये भगवा किताब, अंदर क्या निकला?

Lords Test में Pakistan की हार के बीच सियासी बवाल, Imran Khan के बेटों के इंटरव्यू पर Babar Azam की सफाई

झीरम घाटी हमला: जगदलपुर एनआईए अदालत अब 5 सितंबर को सुनाएगी फैसला

US CENTCOM का पलटवार: IRGC के दावों को बताया झूठा, Strait of Hormuz में सुरक्षा के लिए की Precise Action