तिरुवनंतपुरम में आपात स्थिति में उतरा ब्रिटेन का लड़ाकू विमान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 15, 2025

ईंधन खत्म होने के बाद शनिवार रात एक ब्रिटिश एफ-35 लड़ाकू विमान को यहां अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपात स्थिति में उतरना पड़ा। सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने रविवार को बताया कि ऐसा माना जा रहा है कि विमान ने एक विमानवाहक पोत से उड़ान भरी थी और यह रात करीब साढ़े नौ बजे सुरक्षित उतर गया।

इस संबंध में एक सूत्र ने कहा कि हवाई अड्डा प्राधिकारियों ने सुचारू एवं सुरक्षित लैंडिंग सुनिश्चित करने के लिए आपातकालीन स्थिति की घोषणा की। उन्होंने कहा, ‘‘पायलट ने कम ईंधन की सूचना दी और उतरने की अनुमति मांगी। पूरी स्थिति से शीघ्रता और पेशेवर तरीके से निपटा गया।’’ विमान फिलहाल हवाई अड्डे पर ही खड़ा है। सूत्रों ने बताया कि केंद्र सरकार के संबंधित अधिकारियों से मंजूरी मिलने के बाद ही विमान में ईंधन भरा जाएगा।

प्रमुख खबरें

Messi event controversy के बाद बंगाल में खेल मंत्रालय की कमान संभालेंगी ममता बनर्जी

IPL 2026 नीलामी: यूपी के प्रशांत वीर पर CSK ने लगाया 14.20 करोड़ का बड़ा दांव

IPL 2026 नीलामी: कैमरन ग्रीन बने सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी, KKR ने लगाए 25.20 करोड़

इंडसइंड बैंक में HDFC समूह की एंट्री, भारतीय रिज़र्व बैंक से 9.5% हिस्सेदारी की मंजूरी