British Prime Minister Sunak को अपनी ‘रवांडा शरण योजना’ को लेकर संसद में बगावत का सामना करना पड़ा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 17, 2024

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक को अपनी ‘रवांडा शरण योजना’ को लेकर संसद में मंगलवार को खुद की कंजर्वेटिव पार्टी के सांसदों की बगावत का समाना करना पड़ा। ब्रिटेन में शरण चाहने वालों को रवांडा भेजने की सुनक की योजना को लेकर कंजर्वेटिव पार्टी के वरिष्ठ सांसदों ने बगावती तेवर दिखाए।

कंजर्वेटिव पार्टी का उदारवादी और गैर उदारवादी धड़ा रवांडा योजना को लेकर आमने-सामने है। सुनक को झटका देते हुए कंजर्वेटिव पार्टी के दो उपाध्यक्षों ने कहा कि वे इस सप्ताह हाउस ऑफ कॉमन्स में सरकार के अहम रवांडा सुरक्षा विधेयक को सख्त बनाने के लिए मतदान करेंगे।

ली एंडरसन और ब्रेंडन क्लार्क-स्मिथ ने घोषणा की कि वे रवांडा निर्वासित करने के खिलाफ शरण चाहने वालों के लिए अपील के रास्ते बंद करने का प्रावधान करने वाले संशोधनों का समर्थन करेंगे।

एक अन्य विद्रोही एवं पूर्व आव्रजन मंत्री रॉबर्ट जेनरिक ने कहा कि केवल ‘सबसे मजबूत कार्रवाई’ ही संभावित प्रवासियों के लिए ‘टिकाऊ निवारक’ बनेगी। ब्रिटेन के मुख्य विपक्षी दलों ने भी इस विधेयक का विरोध किया है।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड के युवा को CM की ग्लोबल एम्प्लॉयमेंट स्कीम के तहत जर्मनी में अच्छी सैलरी वाली नर्सिंग नौकरी मिली

Kerala Budget पर VD सतीसन का बड़ा ऐलान, बिना Extra Tax लगाए बनाएंगे भविष्य का केरल

NGOs की Foreign Funding पर मोदी सरकार का बड़ा एक्शन, FCRA नियमों के उल्लंघन पर अब लगेगा भारी जुर्माना

Rishabh Pant की Delhi Capitals में घर वापसी, Axar Patel बोले- यह उसका अपना घर है