BRO ने अरुणाचल के Anjaw में Lohit River पर 460 फुट लंबा पुल देश को सौंपा

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 04, 2026

ईटानगर, चार नवंबर सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल हरपाल सिंह ने अरुणाचल प्रदेश के अंजॉ जिले में लोहित नदी पर बने 460 फुट लंबे पुल को राष्ट्र को समर्पित किया। एक बयान के अनुसार, बीआरओ के प्रोजेक्ट उदयक के तहत 1444 ब्रिज कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा निर्मित मेसाई हाइब्रिड पुल से, वालोंग के आगे स्थित रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण दूरदराज के गांवों मेसाई, डोंग और कहो तक संपर्क बेहतर होगा। सिंह ने मंगलवार को ऑनलाइन माध्यम से आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और प्रतिकूल मौसम के बावजूद चुनौतीपूर्ण निर्माण कार्य बेहद कम समय में पूरा करने के लिए प्रोजेक्ट उदयक की टीम की सराहना की।

बयान में कहा गया कि इस पुल से भारत-तिब्बत सीमा पर वालोंग, किबिथू और कहो में सड़क संपर्क मजबूत होने की उम्मीद है। इससे दूरदराज के सीमावर्ती गांवों तक पहुंच आसान होगी और सुरक्षा बलों के साथ-साथ आम नागरिकों की आवाजाही भी सुगम होगी। बेहतर बुनियादी ढांचे से क्षेत्र में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

यह इलाका अपने प्राकृतिक सौंदर्य और अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट स्थित होने के लिए जाना जाता है।

प्रमुख खबरें

West Bengal: सुवेंदु अधिकारी ने प्रवासी कामगारों से घर लौटने का आह्वान किया, 125 दिन काम की गारंटी

Riyadh Airport Attack में घायल एक और भारतीय ने तोड़ा दम, कुल मृतकों की संख्या 14 हुई

Punjab में Congress कार्यकर्ताओं को Mallikarjun Kharge का संदेश, एकजुटता से ही मिलेगी पूरे देश में जीत

Ramlila Maidan रैली में गैरहाजिर Youth Congress के 202 पदाधिकारी निलंबित, 7 राज्यों में कार्रवाई