कश्मीर में चरणबद्ध तरीके से बहाल की जा रही हैं इंटरनेट सेवाएं: राम माधव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 26, 2019

श्रीनगर। भाजपा महासचिव राम माधव ने बृहस्पतिवार को कहा कि ब्रॉडबैंड इंटरनेट सुविधाएं कश्मीर में चरणबद्ध तरीके से बहाल की जा रही हैं। गौरतलब है कि अगस्त में अनुच्छेद 370 को खत्म करने और जम्मू कश्मीर को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित करने के केंद्र सरकार के फैसले के मद्देनजर इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गईं हैं। माधव ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवाएं चरणबद्ध तरीके से बहाल की जा रही हैं। होटलों में ये सुविधाएं बहाल की गई हैं।’’

उन्होंने कहा कि सुरक्षा समीक्षा के बाद स्थानीय प्रशासन और क्षेत्रों में ब्रॉडबैंड सेवाएं बहाल करेगा। यह पूछे जाने पर कि क्या मुख्यधारा के नेताओं को शीघ्र किसी समय रिहा किया जाएगा, भाजपा नेता ने कहा कि कुछ नेताओं को रिहा किया गया है और कुछ को हिरासत केंद्रों से उनके घर ले जाया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘यह एक जारी प्रक्रिया है।’’ माधव ने कहा कि वह कश्मीर एक फुटबॉल मैच देखने आए थे। 

प्रमुख खबरें

TCS के नतीजों से IT शेयरों में उछाल, निवेशकों की संपत्ति 65648 करोड़ रुपये बढ़ी

Navi Pillay को Nobel Peace Prize मिलने पर भारतीय कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

Chirag Paswan ने साझा किया संघर्ष, पिता की पार्टी से बेदखल होने पर तरस खाने के बजाय चुनी लड़ाई

TVS Group में संपत्ति बंटवारे पर तकरार, TVS Holdings के स्वामित्व पर विवाद गहराया