टूट गई नदीम-श्रवण की जोड़ी, नहीं रहे मशहूर संगीतकार श्रवण राठौर

By अंकित सिंह | Apr 23, 2021

90 के दशक के फिल्मी संगीत की दुनिया की सबसे प्रमुख जोड़ी नदीम-श्रवण अब बिछड़ गई है। सुप्रसिद्ध म्यूजिक डायरेक्टर श्रवण राठौर का कोरोना वायरस की वजह से निधन हो गया है। उनका निधन मुंबई के एसएल रहेजा अस्पताल में हुआ। उन्हें पहले से भी कुछ चिकित्सीय समस्याएं थी। इसके अलावा वह कई दिनों से वेंटिलेटर पर थे। श्रवण राठौर के बेटे संजीव राठौर भी कोरोना वायरस से संक्रमित है। फिलहाल वह भी अस्पताल में भर्ती हैं। 66 वर्ष की उम्र में श्रवण राठौर का निधन हुआ है। संगीतकार नदीम सैफी के साथ इनकी जोड़ी खूब मशहूर हुई थी। फिल्म आशिकी ने इन्हें बुलंदियों पर पहुंचाया। इनके दो बेटे संजीव और दर्शन भी संगीतकार है। श्रवण राठौर की हिट फिल्मों में आशिकी, साजन, दिल है कि मानता नहीं, परदेश, सड़क, धड़कन जैसी फिल्में शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

Israel का बड़ा Action: ईरान के 200 ठिकानों पर हमला, Tehran समेत कई शहर बने निशाना

शुक्रवार आया...कश्मीर की सड़कों पर प्रदर्शन लौट आया! Iran पर हमले का गुस्सा Kashmir की सड़कों पर क्यों दिख रहा?

Assam चुनाव: Congress की 95% सीटों पर मंथन पूरा, Gaurav Gogoi बोले- कल तक आएगी लिस्ट

चार धाम यात्रा का Budget प्लान! Indian Railways लाया शानदार Tour Package, जानें किराया और Booking