सुष्मिता सेन और ललित मोदी के डेटिंग पर भाई राजीव सेन का आया रिएक्शन- मैं तो शॉक्ड हूं

By रेनू तिवारी | Jul 15, 2022

आईपीएल के संस्थापक ललित मोदी ने सभी को आश्चर्यचकित कर दिया जब उन्होंने घोषणा की कि वह पूर्व ब्यूटी क्वीन सुष्मिता सेन को डेट कर रहे हैं। सुष्मिता के छोटे भाई राजीव सेन भी इस खबर पर प्रतिक्रिया दी है। ईटाइम्स से बात करते हुए राजीव ने कहा कि उन्हें इसके बारे में बिल्कुल भी जानकारी नहीं थी और यह जानकर सुखद आश्चर्य हुआ। उन्होंने कहा, 'मैं सुखद आश्चर्यचकित हूं। मैं कुछ भी बोलने से पहले अपनी बहन से बात करूंगा। मुझे इसकी बिल्कुल भी जानकारी नहीं थी। मेरी बहन ने अभी तक अपनी ओर से इसकी पुष्टि नहीं की है, इसलिए, मैं अभी इस पर टिप्पणी नहीं कर सकता।”

इसे भी पढ़ें: रेखा की Xerox Copy लगती हैं उनकी भांजी, खूबसूरती देखकर उड़ जाएंगे आपके होश

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पूर्व अध्यक्ष ललित मोदी ने बृहस्पतिवार को बॉलीवुड अभिनेत्री एवं पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन के साथ अपने प्रेम संबंधों की पुष्टि की। लंदन में रह रहे ललित मोदी ने अपने आधिकारिक टि्वटर हैंडल पर सुष्मिता के साथ कुछ तस्वीरें साझा कर अपने संबंधों की पुष्टि की। ललित मोदी (56) ने टि्वटर पर लिखा, एक बेहद व्यस्त वैश्विक दौरे के बाद वापस लंदन लौटा हूं... मैं अपनी प्रेमिका सुष्मिता सेन के साथ एक नए जीवन की शुरुआत करने जा रहा हूं। इसे लेकर मैं बेहद उत्साहित हूं। ललित मोदी के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर सुष्मिता के साथ उनकी शादी होने के कयास लगाए जाने लगे। इसके बाद कारोबारी ने एक अन्य ट्वीट में स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि वे दोनों अभी केवल ‘रिलेशलशिप’ में हैं और शादी नहीं की है। लेकिन एक दिन शादी भी कर लेंगे। गौरतलब है कि आईपीएल से जुड़े कई विवादों के बाद ललित मोदी 2010 से ही लंदन में रह रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Donald Trump ने Truth Social पर पूछा सवाल, 8 युद्ध सुलझाने पर भी क्यों नहीं मिला नोबेल

उत्तराखंड के Hemkund Sahib के कपाट शीतकाल के लिए बंद, 3.84 लाख श्रद्धालुओं ने टेका मत्था

US हमलों के बावजूद बातचीत नहीं छोड़ेगा Iran, बैठक में Vladimir Putin ने बढ़ाया हाथ

Ranji Trophy 2026-27 का आगाज रविवार से, स्टार खिलाड़ियों और युवाओं पर रहेंगी नजरें