बीएसएफ जवान की पत्नी से देवरों ने किया दुष्कर्म,अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

By रेनू तिवारी | Jul 01, 2025

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से एक बेहद चौंका देने वाली वारदात सामने जहां एक बीएसएफ फौजी की पत्नी के साथ सामुहिक बलात्कार किया गया है। एक फौजी जो अपनी नौकरी के बाद ज्यादा तक समय बॉर्डर पर देश की रखवाली और देश के लोग सुरक्षित रहे इसके लिए  में बिताता है उसका परिवार इस समाज में सुरक्षित नहीं हैं। अकेला पा कर वह फौजियों की पत्नी-बहनों को भी निशाना बना देते हैं। ताजा मामला पीलीभीत जिले का है। पीलीभीत जिले में बीएसएफ के जवान की पत्नी के साथ उसके दो देवरों ने कथित तौर पर कई बार दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया।

पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मामले में ससुराल वालों समेत सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है और एक देवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। जहानाबाद थाने के प्रभारी मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर सास और ससुर समेत सात लोगों के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

इसे भी पढ़ें: पहलगाम हमला कश्मीर में पर्यटन को नष्ट करने के लिए आर्थिक युद्ध था, भारत में धार्मिक हिंसा को भड़काना चाहता था... विदेश मंत्री जयशंकर

मिश्रा ने बताया कि आरोपियों में से एक देवर हरिओम को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है। पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

प्रमुख खबरें

Lewis Hamilton की Barcelona में धमाकेदार वापसी, Ferrari को दिलाई सीजन की पहली जीत

Organic और Zero Maida प्रोडक्ट्स खरीदने से पहले सावधान! FSSAI ने कई Brands को भेजा नोटिस।

G7 Summit से पहले France में हलचल तेज, क्या होगी PM Modi और Donald Trump की मुलाकात? इन मुद्दों पर नजर।

Dharamsala में Shubman Gill और KL Rahul का तूफान, Team India ने Afghanistan को बुरी तरह हराया