Congress में लौटने पर विचार कर रहे हैं बीआरएस नेता केशव राव: सूत्र

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 29, 2024

भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के वरिष्ठनेता और राज्यसभा सदस्य के. केशव राव कांग्रेस में लौटने पर विचार कर रहे हैं। सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार अविभाजित आंध्र प्रदेश में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रहे राव कांग्रेस में वापस जाने के बारे में सोच रहे हैं और वह बाद में विवरण साझा करेंगे।

वह 2013 में तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) में शामिल हुए थे, जिसका नाम बदलकर बाद में बीआरएस कर दिया गया था। इस बीच, सूत्रों ने बताया कि केशव राव की बेटी और ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) की महापौर विजया लक्ष्मी आर. गडवाल के 30 मार्च को कांग्रेस में शामिल होने की संभावना है।

प्रमुख खबरें

Messi event controversy के बाद बंगाल में खेल मंत्रालय की कमान संभालेंगी ममता बनर्जी

IPL 2026 नीलामी: यूपी के प्रशांत वीर पर CSK ने लगाया 14.20 करोड़ का बड़ा दांव

IPL 2026 नीलामी: कैमरन ग्रीन बने सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी, KKR ने लगाए 25.20 करोड़

इंडसइंड बैंक में HDFC समूह की एंट्री, भारतीय रिज़र्व बैंक से 9.5% हिस्सेदारी की मंजूरी