बीआरएस के अध्यक्ष केसीआर को गिरने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 08, 2023

तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव (केसीआर) को बृहस्पतिवार रात गिरने के बाद यहां एक निजी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल भर्ती कराया गया है और उनकी हड्डी टूटने की आशंका है।

केसीआर के कार्यालय के सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने कहा कि चिकित्सक भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के अध्यक्ष राव (69) की स्थिति का आकलन कर रहे हैं और सर्जरी की आवश्यकता हो सकती है। उन्होंने कहा कि एक मेडिकल बुलेटिन जारी किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

भांडुप में बस दुर्घटना: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मृतकों के परिजन को अनुग्रह राशि देने की घोषणा की

ठाकुर जी का बुलावा, पर भीड़ का खतरा! बांके बिहारी ने भक्तों से जताई 5 जनवरी तक दूरी बनाने की गुजारिश

त्रिपुरा के छात्र की हत्या देश में नफरत की स्थिति में चिंताजनक वृद्धि को दर्शाती है: अशोक गहलोत

बांग्लादेश: खालिदा जिया ने सैन्य तानाशाही के खिलाफ जन आंदोलन छेड़ा था, तानाशाह इरशाद का हुआ था पतन