BRS ने कविता के खिलाफ BJP नेता की ‘आपत्तिजनक’ टिप्पणी के विरोध में किया प्रदर्शन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 12, 2023

तेलंगाना में सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) ने पार्टी नेता के. कविता के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष बी. संजय कुमार द्वारा की गई कथित ‘आपत्तिजनक’ टिप्पणी के विरोध में शनिवार को यहां प्रदर्शन किया। तेलंगाना राज्य महिला आयोग ने भी कथित टिप्पणी पर संज्ञान लिया है और पुलिस को मामले में जांच के लिए कहा है। आयोग के सूत्रों ने बताया कि आयोग ने राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को मामले की जांच करने और यथाशीघ्र रिपोर्ट जमा करने के लिए कहा है।

जीएचएमसी महापौर विजय लक्ष्मी आर गडवाल, बीआरस की महिला पार्षद और पार्टी नेताओं ने कुमार के खिलाफ ज्ञापन देने के लिए राजभवन में प्रवेश करने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। इसके बाद पार्टी नेताओं ने पुलिस अवरोधक पर ही अपने ज्ञापन को चस्पा दिया और सड़क पर बैठ गए। उन्होंने भाजपा और संजय कुमार के खिलाफ नारेबाजी की। बीआरएस कार्यकर्ताओं ने कुमार के खिलाफ हैदराबाद शहर और अन्य जिलों के थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस के एक अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि वे कानूनी राय ले रहे हैं और उसके मुताबिक आगे की कार्रवाई करेंगे।

कुमार ने दिल्ली आबकारी नीति मामले में तेलंगाना की विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) कविता की प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष पेशी के संदर्भ में कथित विवादित टिप्पणी की थी। संजय कुमार के खिलाफ बीआरएस के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए राज्य भाजपा सचिव बी जयश्री ने कहा कि कुमार की टिप्पणी को गलत समझा गया है और सत्तारूढ़ पार्टी ने इसे संदर्भ से अलग लिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीआरएस, कविता की ईडी के समक्ष पेशी से जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है।

प्रमुख खबरें

Subhash Chandra Essel Group | हमने अपना घर तक बेच दिया, 43 हजार करोड़ चुकाए, पर्सनल इनसॉल्वेंसी विवाद पर सुभाष चंद्रा की सफाई

PM Modi SCO Summit में आतंकवाद मुक्त क्षेत्र का रखेंगे विजन, उज्बेकिस्तान भी जाएंगे

नेपाल पर मंडराया एक और खतरा! तिब्बत में बनी ग्लेशियर झील के फटने की आशंका, चीन ने जारी किया अलर्ट

Maharashtra FDA ने Cipla की पुणे यूनिट का लाइसेंस किया रद्द, नियमों की अनदेखी पर कार्रवाई