Chandrasekhar Rao पर संसद में भाजपा नेता की ‘अपमानजनक’ टिप्पणी पर बीआरएस ने लोस अध्यक्ष से सवाल किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 11, 2023

हैदराबाद। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के महासचिव बी. संजय कुमार की ओर से संसद में तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव पर की गई टिप्पणी पर कड़ी नाराज़गी जताते हुए राज्य सरकार में मंत्री और भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के कार्यकारी अध्यक्ष के.टी. रामा राव ने शुक्रवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से पूछा कि वह सांसद के खिलाफ क्या कार्रवाई करेंगे? सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर किए पोस्ट में रामा राव ने ‘मोदी उपनाम’ को लेकर टिप्पणी करने पर अदालत के फैसले के बाद ‘एक सांसद’ को अयोग्य ठहराए जाने की मिसाल देते हुए भाजपा सांसद पर लोकसभा अध्यक्ष का रुख पूछा।

उन्होंने ‘मोदी उपनाम’ मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी का संदर्भ दिया है। कांग्रेस के साथ-साथ तेलंगाना में सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति पर निशाना साधते हुए करीमनगर से लोकसभा सदस्य संजय कुमार ने बृहस्पतिवार को बीआरएस को भ्रष्टाचार राक्षस समिति कहा था। रामा राव ने कहा, “ कांग्रेस के एक सांसद को प्रधानमंत्री का उपनाम अपमानजनक तरीके से कहने पर (लोकसतभा की) सदस्यता से अयोग्य घोषित कर दिया गया था।

इसे भी पढ़ें: Adhir Ranjan के निलंबन पर संसद में हंगामा, Congress का सरकार पर निशाना, BJP का पलटवार

 अब, तेलंगाना के एक भाजपा सांसद ने हद पार कर कल लोकसभा में तेलंगाना के दो बार निर्वाचित लोकप्रिय मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव को अभद्र में अपमानित किया। अध्यक्ष महोदय, अब आपको/हमें क्या करना चाहिए?” लोकसभा में विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान संजय कुमार ने यह भी आरोप लगाया कि चंद्रशेखर राव का परिवार तेलंगाना को लूट रहा है। बीआरएस का मजाक उड़ाते हुए उन्होंने कहा था, रात में पीता (रात में शराब पीना), दिन भर सोता , किसी से नहीं मिलता । वह बीआरएस नेता हैं। तेलंगाना राज्य के साथ क्या हो रहा है? परिवार राज्य को लूट रहा है।

प्रमुख खबरें

Poha Tikki Recipe: शाम की चाय के साथ झटपट तैयार करें Crispy Palak Poha Tikki, स्वाद में भी लाजवाब

कर्नाटक के Harangi Dam में नाव पलटने से सूरत के दंपति की मौत, 2 बच्चे सुरक्षित

क्या नौकरी से निकाले गए कर्मचारियों ने लिया बदला? Microsoft Server Down के पीछे साजिश की बात में कितना दम?

मैसूर में पीएम मोदी ने फिर से जीता दिल: मंच पर बीमार हुईं 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की खुद की मदद, अपने काफिले के डॉक्टर से दिलवाया इलाज