Poha Tikki Recipe: शाम की चाय के साथ झटपट तैयार करें Crispy Palak Poha Tikki, स्वाद में भी लाजवाब

By अनन्या मिश्रा | Nov 14, 2026

अक्सर बच्चे हरी सब्जियां या पालक आदि को खाने में आनाकानी करते हैं। लेकिन अगर इसको अलग और नए अंदाज में बच्चों के सामने पेश किया जाए, तो वह इसको बड़े चाव के साथ खाते हैं। बता दें कि आप पालक और पोहे के इस्तेमाल से कम तेल में बेहद स्वादिष्ट और पौष्टिक नाश्ता बनाकर बच्चों को खिला सकती हैं। वहीं बच्चे भी बड़े चाव से इस स्वादिष्ट और हेल्दी नाश्ता खाएंगे। इस रेसिपी में पालक-पोहा के अलावा बारीक कटी प्याज, गाजर, उबला आलू और नींबू डाला जाता है, जोकि इसके स्वाद को अधिक बढ़ा देता है।

बिना बेसन के इस्तेमाल के यह टिक्की बेहद क्रिस्पी और टेस्टी बनती है। लेकिन अगर आप भी तला-भुना छोड़कर कुछ हल्का और हेल्दी स्नैक खाना चाहती हैं, तो शाम के चाय के साथ यह स्नैक्स बेस्ट ऑप्शन है।

ऐसे बनाएं पालक-पोहा का हेल्दी और टेस्टी नाश्ता

टिक्की बनाने के लिए सबसे पहले आधा कप पोहा ले लें। फिर इसको छलनी में रखकर पानी से अच्छे से साफ करें, जिससे कि यह थोड़ा नरम हो जाए। फिर ताजे हरे पालक को पानी से धोएं और फिर एकदम बारीक काट लें। आप पालक को जितना बारीक काटेंगे, टिक्की का शेप उतना ही बढ़िया बनेगा।

अब एक बड़ा बाउल लें और इसमें बारीक कटा पालक, बारीक कटा प्याज, बारीक कटी गाजर और बारीक कटा अदरक डालें। अब इसमें एक उबला हुआ आलू मैश करें। इससे पोहा टिक्की को अच्छी बाइंडिंग मिलेगी और बेसन के टिक्की आपस में आसानी से जुड़ जाती है।

इसके बाद मिश्रण में एक चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, एक चम्मच धनिया पाउडर और स्वादानुसार नमक डालें। फिर इसमें भिगोया हुआ पोहा और आधा नींबू निचोड़ दें। इससे टिक्की को खट्टा और चटपटा स्वाद मिलेगा।

फिर सभी सामग्रियों को हाथों से अच्छे से मिक्स करें। फिर जब मिश्रण डो की तरह तैयार हो जाए, तो हाथों में थोड़ा सा मिश्रण लेकर टिक्की का आकार दें।

अब एक नॉन स्टिक पैन पर 3 से 4 चम्मच तेल या घी को गर्म करें। तेल के गर्म होने पर टिक्कियों को एक-एक करके पैन पर मीडियम आंच पर सेकें। टिक्की को दोनों तरफ से क्रिस्पी होने तक सेक लें।

जब टिक्की दोनों तरफ से सुनहरी और कुरकुरी हो जाए, तो इसको प्लेट में निकाल लें। आप चाहें तो इसके ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया और गाजर सजाकर हरी चटनी या टोमैटो कैचप के साथ सर्व करें। चाय की चुस्की के साथ यह हेल्दी और टेस्टी स्नैक काफी स्वादिष्ट लगता है।

प्रमुख खबरें

भारत का नाम लेकर ऐसा चिल्लाया यूरोपीय नेता, सब ने किया सरेंडर!

Tata Steel Foundation का जनजातीय सम्मेलन संवाद जमशेदपुर में, जुटेंगे 2,500 प्रतिभागी

अंतिम मौका है, पूरी ताकत लगानी होगी, योगी की ये बात सुनकर हिंदू वोटरों के नाम जुड़वाने के लिए मैदान में उतरी पूरी BJP

कर्नाटक के Harangi Dam में नाव पलटने से सूरत के दंपति की मौत, 2 बच्चे सुरक्षित