खालिस्तानियों की बर्बरता, ऑस्ट्रेलिया में सड़क पर टहल रहे भारतीय छात्र को लोहे की रॉड से पीटा

By अभिनय आकाश | Jul 14, 2023

खालिस्तानी चरमपंथी गतिविधियों के विरोध में आवाज उठाने के बाद ऑस्ट्रेलिया में एक 23 वर्षीय भारतीय छात्र को खालिस्तान समर्थकों द्वारा कथित तौर पर लोहे की छड़ों से पीटा गया। द ऑस्ट्रेलिया टुडे की शुक्रवार की रिपोर्ट के अनुसार, हमला सिडनी के पश्चिमी उपनगर मेरीलैंड्स में हुआ, जहां हमलावरों ने खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हुए उस समय छात्र को निशाना बनाया, जब वह काम पर जा रहा था। ड्राइवर के रूप में काम करने वाले छात्र ने नाम न छापने का अनुरोध करते हुए घटना को याद करते हुए कहा कि आज सुबह 5.30 बजे, जब मैं काम पर जा रहा था, कुछ 4-5 खालिस्तान समर्थकों ने मुझ पर हमला किया।

इसे भी पढ़ें: India Australia Khalistan: Flop Show साबित हुआ ऑस्‍ट्रेलिया में खालिस्‍तान समर्थकों का विरोध मार्च

घटना के बारे में बात करते हुए, एक पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि पुलिस को बताया गया है कि एक 23 वर्षीय व्यक्ति रूपर्ट स्ट्रीट पर टहल रहा था, तभी लोहे के रॉड से लैस चार लोगों ने उस पर हमला कर दिया। 23 वर्षीय व्यक्ति को कथित तौर पर लात मारी गई। ग्रे सेडान में सवार होकर चार लोगों के वहां से चले जाने से पहले मुक्का मारा गया और लोहे के रॉड से बार-बार मारा गया। 

प्रमुख खबरें

गुजरात सरकार प्रशासनिक सुधारों के लिए 2 अक्टूबर से शुरू करेगी ‘रिफॉर्म उत्सव’

Vadnagar से Varanasi तक BJP की Sewa Jyoti Yatra, PM Modi के 25 साल का सफर दिखाएगी पार्टी

Vote Theft Controversy: राहुल गांधी ने BJP और Election Commission पर बोला हमला, लगाए गंभीर आरोप

अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की T20I सीरीज के लिए हार्दिक पांड्या को क्यों नहीं चुना गया है? जानें सही कारण