Metro Station पर 20 लाख रुपये के कीमती सामान से भरा बैग चुराने के आरोप में बीएससी छात्रा गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 25, 2026

दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर गहनों और अन्य कीमती सामानों से भरा एक बैग चुराने के आरोप में 18 वर्षीय बीएससी छात्रा को गिरफ्तार किया गया है। बैग में लगभग 20 लाख रुपये मूल्य का सामान था। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपी बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा है।

अधिकारी ने बताया कि सोने के गहनों और अन्य सामान से भरे बैग की चोरी की शिकायत के बाद 22 जनवरी को कश्मीरी गेट मेट्रो पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई, और पाया कि गुलाबी जैकेट और काली पैंट पहने एक युवती बैग लेकर मिलेनियम सिटी सेंटर की ओर जाने वाली मेट्रो ट्रेन में चढ़ गई।

इसने बताया कि बाराखंबा मेट्रो स्टेशन के सीसीटीवी कैमरों के आगे के विश्लेषण से पता चला कि वही युवती आगे गई और बाद में नोएडा सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन के द्वार संख्या-2 से बाहर निकली।

पुलिस ने बताया कि संदिग्ध का पता लगाया गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इसने बताया कि पूछताछ के दौरान, आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह अपने रिश्तेदार की शादी से संबंधित खरीदारी के लिए अपने परिवार के साथ चांदनी चौक बाजार आई थी।

मेट्रो स्टेशन पर सामान स्कैनिंग के दौरान, उसने कथित तौर पर शिकायतकर्ता का एक अतिरिक्त बैग उठा लिया और उसे घर ले गई। पुलिस ने बताया कि वह इस बात का संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं दे पाई कि उसने अधिकारियों को बैग के बारे में सूचित क्यों नहीं किया।

पुलिस ने बताया कि बैग बरामद कर लिया गया, जिसमें सोने के गहने और अन्य सभी सामान बरामद किए गए। पुलिस ने बताया कि आरोपी का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। उसने बताया कि कानून के संबंधित प्रावधानों के तहत उचित कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

प्रमुख खबरें

Iran पर कयामत बनकर बरसे अमेरिकी बम, Donald Trump ने तेल हब Kharg Island को जलाकर किया खाक, तेहरान में भीषण धमाकों से कांपी धरती!

मुश्किल में रैपर Badshah! हरियाणा महिला आयोग ने दिया गिरफ्तारी का आदेश, पासपोर्ट जब्त करने के निर्देश

PM Modi Assam Visit | सिलचर में 23,550 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास, पूर्वोत्तर को मिलेगा पहला ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे

Jammu and Kashmir: सीमा पर फिर ड्रोन युद्ध की आहट! पाक की नापाक साजिश पर भारत का कड़ा प्रहार, सांबा में सर्च ऑपरेशन जारी