बीएसई, एनएसई ने किया सावधान, इन 480 शेयरों से बचकर रहें नहीं तो..

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 09, 2020

नयी दिल्ली। प्रमुख शेयर बाजारों बीएसई और एनएसई ने निवेशकों के हितों की रक्षा के लिए उन्हें सलाह दी है कि वे लगभग 480 बेनकदी (इलिक्विड) शेयरों में खरीद फरोख्त करते समय अधिक सावधानी बरतें। बेनकदी शेयरों में सीमित व्यापार होता है और उन्हें आसानी से बेचा नहीं जा सकता। ये शेयर भारी जोखिम वाले होते हैं और इनके बदले नकद धनराशि हासिल करना बेहद मुश्किल होता है। दोनों शेयर बाजारों ने एक जैसे परिपत्रों में कहा कि इन शेयरों में खरीद फरोख्त करने से पहले अतिरिक्त जांच पड़ताल करने की जरूरत है।

बीएसई पर ऐसे 440 शेयर और एनएसई पर ऐसे 38 शेयर सूचीबद्ध हैं, जहां अतिरिक्त जांच पड़ताल की जरूरत है। इन शेयरों में श्याम टेलीकॉम, ग्लोबल ऑफशोर सर्विसेज, डीसीएम फाइनेंशियल सर्विसेज, क्रिएटिव आई और नेशनल स्टील एंड एग्रो इंडस्ट्रीज शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

F&O Trading में घाटे का डर: SEBI के कड़े नियमों के बाद भी निवेशकों को औसतन ₹1.16 Lakh का भारी Loss

Data Privacy के साथ Meta का नया धमाका, Muse Glimmer AI Model अब सीधे आपके PC पर होगा डाउनलोड और कंट्रोल

ट्रंप मीडिया को $238 Million का भारी घाटा, Bitcoin और Crypto बाजार में गिरावट ने बढ़ाई Donald Trump की टेंशन

Banking Sector में UPI जैसा बदलाव लाएगा AI, कर्ज देने के पुराने तरीके बदलेंगे RBI Governor Sanjay Malhotra