बीएसएफ ने जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर उड़ती हुई वस्तु पर गोली चलाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 24, 2022

जम्मू। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने बृहस्पतिवार को यहां आरएस पुरा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) के पास एक उड़ती हुई वस्तु पर गोलियां चलाईं। उन्होंने कहा कि उड़ने वाली वस्तुसंभवतः एक ड्रोन थी, जिसे सीमा पार से भारतीय क्षेत्र में भेजने की कोशिश की जा रही थी।

इसे भी पढ़ें: खराब प्रदर्शन रहता है बरकरार तो विराट के लिए टीम में वापसी रहेगी मुश्किल, कई खिलाड़ी पेश कर रहे हैं दावा

हालांकि उसे वापस जाने को मजबूर कर दिया गया। सूत्रों ने बताया कि आर. एस. पुरा-अरनिया सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास एक उड़ती हुई वस्तु का पता चला, जिसके बाद बीएसएफ के सतर्क जवानों ने उस पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। आतंकवादी तत्व अकसर हथियारों तथा विस्फोटक सामग्री और नशीले पदार्थ भेजने के लिए आईबीपर ड्रोन का उपयोगकरते हैं।

प्रमुख खबरें

पूर्व सीएम Arjun Munda की मां सायरा मुंडा का 92 वर्ष की उम्र में निधन

SKM 26 नवंबर को करेगा देशव्यापी आंदोलन, MSP गारंटी समेत कई मांगों पर 100 जगहों पर प्रदर्शन

EPG Report अब प्रासंगिक नहीं, India-Nepal रिश्ते Vision Document से तय होंगे: विदेश सचिव

Aparna Yadav ने Azam Khan पर साधा निशाना, रिहाई के सवाल पर कहा- ऐसे असुरों की बात नहीं करनी चाहिए