BSF ने एक पाकिस्तानी स्मगलर को मार गिराया, 135 करोड़ की हेरोइन बरामद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 23, 2021

जम्मू। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास बुधवार को मादक पदार्थों की तस्करी करने की कोशिश नाकाम करने का दावा करते हुए कहा कि उसने इस अभियान में एक पाकिस्तानी मादक पदार्थ तस्कर को मार गिराया है। अधिकारियों ने बताया कि इलाके में तलाशी अभियान के दौरान बीएसएफ ने 27 पैकेट हेरोइन बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 135 करोड़ रुपये कीमत है। बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने बताया कि घटना सीमा चौकी (बीओपी) हीरानगर सेक्टर के पंसार क्षेत्र की है। बीएसएफ जम्मू के कर्मियों ने बुधवार सुबह कठुआ में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास पाकिस्तानी तस्कर की मादक पदार्थों की तस्करी करने की कोशिश नाकाम कर दी। सैनिकों ने पाकिस्तानी सीमा की ओर कुछ संदिग्ध गतिविधियां होते देखी।

प्रमुख खबरें

Chandauli में जनसेवा केंद्र संचालक से 6 लाख रुपये लूटे, Police ने चार आरोपियों को पकड़ा

हिरासत में अभिजीत दीपके, उधर गम में डूब गया उनका परिवार, क्या वापस लौटेंगे मुंबई?

Gen Z युवा तनाव छिपाने के लिए ले रहे AI Chatbots का सहारा, Health Experts ने दी चेतावनी

प्रोटेस्ट के बीच सुप्रीम कोर्ट के वकीलों को दिल्ली पुलिस बस में भरकर कहां ले जा रही थी? तुरंत एक्शन में आए CJI सूर्यकांत