जम्मू कश्मीर: अंतरराष्ट्रीय सीमा पर फिर दिखा पाकिस्तानी ड्रोन, BSF जवानों ने बरसाईं कई गोलियां

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 14, 2022

जम्मू।अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने शनिवार तड़के पाकिस्तान की ओर से आ रहे एक ड्रोन पर कई गोलियां बरसाईं, जिससे उसे वापस जाना पड़ा। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इलाके में यह सुनिश्चित करने के लिए व्यापक तलाशी अभियान चलाया गया है कि ड्रोन से कोई हथियार या मादक पदार्थ न गिराया गया हो। बीएसएफ के उप महानिरीक्षक (जम्मू फ्रंटियर) एसपी संधू ने कहा, ‘‘शनिवार तड़के चौकन्ना बीएसएफ जवानों ने आसमान में चमकती रोशनी देखी और अरनिया इलाके में तत्काल उसकी दिशा में गोलियां चलाईं, जिससे पाकिस्तानी ड्रोन को वापस लौटना पड़ा। इलाके में संयुक्त तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।’’

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा