पाकिस्तान सीमा से भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ करने वाले ड्रोन को BSF ने मार गिराया

By रेनू तिवारी | Jun 24, 2023

चंडीगढ़। पंजाब में लगातार ड्रोन एक्टिविटी बढ़ती जा रही हैं। बीएसफ की तमाम मुस्तैदी के बावजूद पाकिस्तान के ड्रोन भारत की सीमा पर कर रहे हैं। पंजाब के तरनतारन में अंतरराष्ट्रीय सीमा से भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ करने वाले एक संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने मार गिराया। यह जानकारी बीएसएफ के एक अधिकारी ने शनिवार को दी। BSF के जवानों ने ग्राम लखना जिला-तरनतारन में भारतीय हवाई क्षेत्र का उल्लंघन करने वाले एक पाकिस्तानी ड्रोन (डीजेआई मैट्रिस 300 आरटीके) को रोका और मार गिराया। एक बार फिर पाकिस्तान के नापाक मंसूबों को बीएसएफ ने नाकाम कर दिया है।

अधिकारी के मुताबिक, सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने शुक्रवार रात ड्रोन देखा और उसे रोकने के लिए तुरंत कार्रवाई की। बीएसएफ और पंजाब पुलिस के संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान मार गिराया गया ड्रोन शनिवार सुबह लखना गांव के एक खेत से बरामद किया गया।

इसे भी पढ़ें: Jammu and Kashmir | जम्मू-कश्मीर के पुंछ में LOC के पास आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में जवान घायल

बीएसएफ ने दी जानकारी 

 बीएसएफ ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘बीएसएफ के जवानों ने तरनतारन जिले के लखना गांव में भारतीय हवाई क्षेत्र का उल्लंघन करने वाले एक पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया। एक बार फिर, पाकिस्तान के नापाक मंसूबों को बीएसएफ ने नाकाम कर दिया है।

प्रमुख खबरें

Madanpur Khadar Dairy Firing मामले में भूपेन्द्र गिरफ्तार

Delhi के मदनपुर खादर में डेयरी पर Firing मामले में आरोपी भूपेन्द्र गिरफ्तार

Rajasthan में निकाय चुनाव को लेकर BL Santhosh ने BJP कार्यकर्ताओं को दिए जीत के मंत्र

North India में भारी बारिश से Delhi-NCR में भरा पानी, UP और Bihar में बाढ़ का संकट