By अभिनय आकाश | Mar 28, 2023
अमृतसर में बार्डर सिक्योरिटी फोर्स के जवानों ने सोमवार रात अमृतसर सेक्टर में भारत पाक सीमा स्थित बार्डर आब्जर्विंग पोस्ट (बीओपी) पर पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया। अर्धसैनिक बल ने मंगलवार को कहा कि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने प्रतिबंधित वस्तुओं की खेप लेकर भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने के तुरंत बाद पंजाब में एक और पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया। पंजाब के अमृतसर जिले में सोमवार रात करीब 8.20 बजे ड्रोन को मार गिराया गया, जब भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात बीएसएफ के जवानों ने उड़ने वाली वस्तु की आवाज सुनी। इसे मंगलवार सुबह सीमा सुरक्षा बल द्वारा चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान बरामद किया गया।
बीएसएफ के जवानों ने एक दिन पहले अमृतसर जिले के तूर गांव के गेहूं के खेत से एक बैग और एक बिना नंबर प्लेट वाली बाइक के अंदर रखे 6.275 किलोग्राम हेरोइन के छह बड़े पैकेट बरामद किए थे। हेरोइन को भी पाकिस्तानी ड्रोन ने अमृतसर में गिराया गया था।