बीएसएनएल का यह प्लान है धांसू, 30 दिन की वैलिडिटी के साथ और भी बहुत कुछ

By विंध्यवासिनी सिंह | Oct 21, 2022

भारत संचार निगम लिमिटेड यानी बीएसएनएल एक सरकारी कंपनी के तौर पर मार्केट में सालों से बनी हुई है। प्राइवेट प्लेयर्स के सामने इस प्रतिस्पर्धी दौर में बीएसएनएल अपने ग्राहकों को बेहतरीन सर्विस देने के प्रति हमेशा ही संकल्पित नजर आती है, क्योंकि प्रत्येक यूजर कम से कम कीमत में बेहतरीन प्लान चाहता है। 

जी हां! बीएसएनएल ने ₹75 का एक प्लान पेश किया है जिसकी वैलिडिटी 30 दिनों की है, इसमें न केवल वैलिडिटी बल्कि 200 मिनट की वॉइस कॉलिंग भी दी जाती है। इसके जरिए आप लोकल और नेशनल दोनों कॉल्स को इंजॉय कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: बैटरी से चलने वाली साइकिल हो रही हैं पॉपुलर, जानिए बड़े कारण

अगर डाटा की बात करें तो 2GB का प्रत्येक महीने आपको डाटा भी दिया जाता है, जो की हाई स्पीड का डाटा होता है। अगर यह समाप्त हो जाता है तो यूजर 40 केबीपीएस( 40Kbps) पर अनलिमिटेड डाटा भी दिया जाता है, तो है न यह दिलचस्प ऑफर। 

हालांकि प्राइवेट कंपनियां जबरदस्त ढंग से अपना प्रचार प्रसार करती हैं और उस प्रचार-प्रसार की आड़ में सरकारी कंपनियों के बेहतरीन ऑफर्स भी धूमिल पड़ जाते हैं। ऐसी अवस्था में अगर आप प्राइवेट कंपनियों से परेशान हैं और सरकारी कंपनी बीएसएनएल की तरफ शिफ्ट करना चाहते हैं, तो आपके लिए यह एक बढ़िया ऑफर भी है। 

- विंध्यवासिनी सिंह

प्रमुख खबरें

Akhilesh Yadav ने BJP पर साधा निशाना, बोले- पराए धन को अपना बनाना सत्तारूढ़ दल खूब जानता है

Jharkhand में मंत्री Sudivya Kumar के निधन पर SIR सुनवाई टली, 2 दिन का राजकीय शोक घोषित

Jammu Kashmir में सामान्य स्थिति के दावे पर Tarigami ने उठाए सवाल

CM Vishnu Deo Sai ने झीरम घाटी हमले पर NIA फैसले के बाद Congress से सबूतों पर सवाल पूछे