'अगर मायावती ने साथ दिया होता तो...', राहुल गांधी के बयान पर भड़कीं बसपा प्रमुख, दिया ये जवाब

By अंकित सिंह | Feb 20, 2025

आज रायबरेली में छात्रों के साथ बातचीत के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि हम चाहते थे कि बहनजी बीजेपी के खिलाफ लड़ाई में हमारे साथ रहें। लेकिन किसी कारण से, मायावती जी ने ऐसा नहीं किया। अगर तीनों पार्टियां एक साथ आतीं, तो बीजेपी कभी नहीं जीतती। इसके बाद बसपा प्रमुख मायावती ने राहुल गांधी पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जिन राज्यों में मजबूत है या जहाँ उनकी सरकारें हैं वहाँ बीएसपी व उनके अनुयाइयों के साथ द्वेष व जातिवादी रवैया है, किन्तु यूपी जैसे राज्य में जहाँ कांग्रेस कमजोर है वहाँ बीएसपी से गठबंधन की वरग़लाने वाली बातें करना यह उस पार्टी का दोहरा चरित्र नहीं तो और क्या है?

इसे भी पढ़ें: 'बेरोजगारी और महंगाई देश में बड़ा मुद्दा', राहुल गांधी का आरोप, एयरपोर्ट, इंफ्रास्ट्रक्चर, कोल, रेलवे सब बिक रहा

देश के संविधान में दलितों का योगदान रेखांकित करते हुए लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को यहां कहा कि डॉ. बी आर आंबेडकर के पास सुविधाओं का अभाव था, फिर भी उन्होंने पूरी राजनीतिक व्यवस्था को हिलाकर रख दिया था। कांग्रेस नेता और रायबरेली के सांसद ने यहां बरगद चौराहा के पास मूल भारती छात्रावास के दलित छात्रों के एक समूह से बातचीत करते हुए यह बात कही। उनके साथ कांग्रेस के अमेठी से सांसद किशोरी लाल शर्मा और पार्टी के अन्य नेता भी थे। देश की बड़ी 500 फर्मों में शामिल कुछ शीर्ष निजी कंपनियों का नाम लेते हुए गांधी ने युवाओं से पूछा कि उनमें से कितनी कंपनियों के प्रमुख दलित हैं।

प्रमुख खबरें

नेपाल में अचानक आई बाढ़ में फंसे केरल के 31 पर्यटक सुरक्षित लौटे, सात अब भी लापता

Subhash Chandra का Mukesh Ambani पर हमला, TV18 पर 22,000 करोड़ के Debt विवाद में गलत जानकारी फैलाने का लगाया आरोप

असम पुलिस ने 2021 से जब्त किए 3,253 करोड़ के ड्रग्स, 26,500 से ज्यादा गिरफ्तार: सीएम हिमंत

Carlos Alcaraz के लिए US Open की बड़ी चुनौती, चोट से उबरने के बाद Roman Safiullin के खिलाफ शुरू करेंगे अभियान