बहुजन समाज पार्टी की राह पर चल रही अन्य पार्टियां: अयोध्या में बोले पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह

By सत्य प्रकाश | Dec 17, 2021

अयोध्या। राम नगरी अयोध्या पहुंचे बहुजन समाज पार्टी के पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह ने उत्तर प्रदेश में विधान सभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा राम के विरोधी भी अयोध्या पहुंच रहे हैं और अन्य राजनीतिक पार्टियां भी अयोध्या का चक्कर लगा रही हैं।

इसे भी पढ़ें: पहली बार देश के 12 राज्यों के CM श्री रामलला का करेंगे दर्शन, सुरक्षा के जवान किए गए तैनात

अयोध्या पहुंचे बीएसपी के पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह ने कहा कि सबसे पहले अयोध्या में सतीश मिश्रा ने कार्यक्रम किया था। अन्य पार्टियों को लगा कि बहुजन समाज पार्टी के सेनापति सतीश चंद्र मिश्रा आयोध्या पहुंच गए हैं। बाकी क्यों पीछे रह गए। उसी देखा दखी में और लोग भी अयोध्या पहुँचे। जो राम विरोधी थे जो अयोध्या विरोधी थे। वह भी अयोध्या पहुंच रहे है। वहीं कहा कि बहाने बाजी से या किसी के पीछे चल कर सत्ता हासिल नहीं की जा सकती। बहुजन समाज पार्टी सत्ता हासिल करेगी। उसके पास वोट है। उसके पास जनमत है। उसने काम किया है।बीएसपी के हर कार्यकाल में कानून व्यवस्था चूरूस्त दुरुस्त रही है। बीएसपी जैसा कार्यकाल किसी ने नहीं देखा होगा।

प्रमुख खबरें

SEBI का बड़ा एक्शन: Renewal Fees न भरने पर 12 Research Analyst का रजिस्ट्रेशन किया रद्द

Donald Trump की डिमांड वाली पॉलिसी हिट! NATO में झुका Spain, रक्षा खर्च बढ़ाने पर हुआ राजी

Bankipur By-Election: BJP उम्मीदवार Abhishek Sinha ने वापस लिया नामांकन, सियासी गलियारों में हलचल

TRAI का नया नियम: Mobile App अब नहीं रोक पाएंगे 1600 सीरीज से आने वाली सरकारी Call