राफेल मुद्दे पर मायावती ने केंद्र को घेरा, कहा- चौकीदार घूम-घूमकर दें रहे सफाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 11, 2019

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने सोमवार को राफेल लड़ाकू विमान सौदे के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर हमला किया। उन्होंने सोमवार को टि्वट कर कहा कि केन्द्र सरकार ने राफेल लड़ाकू विमान सौदे में भ्रष्टाचार विरोधी प्रावधान को समाप्त कर दिया था। द हिन्दू अंग्रेजी अख़बार का राफेल में आज का नया विस्तृत रहस्योदघाटन फिर भी नो प्राब्लम। बीजेपी व आरएसएस वालों के लिये चौकीदार का महत्त्च है उसकी ईमानदारी का नहीं।

उन्होंने अपने दूसरे टि्वट में कहा कि भ्रष्टाचार-मुक्ति, ईमानदारी, देशहित व राष्ट्रीय सुरक्षा सब कुछ चौकीदार पर न्योछावर। अब चुनाव के समय चौकीदार सरकारी ख़र्चे पर देश भर में घूम-घूम कर सफाई दे रहें है कि वह बेईमान नहीं हैं बल्कि ईमानदार हैं। देश को सोचना है कि ऐसे चौकीदार का आख़िर क्या किया जाये? 

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह