मायावती ने कहा, संविधान संशोधन बिल का बसपा समर्थन करती है लेकिन केन्द्र केवल खानापूर्ति न करे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 09, 2021

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने सोमवार को कहा कि संसद में आज पेश संविधान संशोधन बिल का बसपा समर्थन करती है, किन्तु केन्द्र केवल खानापूर्ति न करे बल्कि सरकारी नौकरियों में ओबीसी के वर्षों से खाली पदों को भरने का ठोस काम भी करे। उन्होंने ट्वीट किया, ओबीसी वर्ग बहुजन समाज का अभिन्न अंग है, जिसके हित एवं कल्याण के लिए बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर ने संविधान में धारा 340 की व्यवस्था की एवं उसपर सही से अमल नहीं होने पर देश के प्रथम कानून मंत्री पद से इस्तीफा भी दे दिया था। बसपा भी इन वर्गों के लिए जी-जान से समर्पित। उन्होंने लिखा, इसी सोच के तहत राज्य सरकारों द्वारा ओबीसी की पहचान करने एवं इनकी सूची बनाने सम्बन्धी संसद में आज पेश संविधान संशोधन बिल का बसपा समर्थन करती है, किन्तु केन्द्र केवल खानापूर्ति न करे बल्कि सरकारी नौकरियों में ओबीसी के वर्षों से खाली पदों को भरने का ठोस काम भी करे।

प्रमुख खबरें

Shankh Benefits: शंखनाद से खत्म होती है Negative Energy, मानसिक शांति के साथ बढ़ता है आत्मबल

Tarun Tejpal केस: 10 साल की सजा के खिलाफ याचिका पर Supreme Court ने गोवा पुलिस को भेजा नोटिस

UNGA में वॉकआउट का ड्रामा! Benjamin Netanyahu का भाषण शुरू होते ही खाली हुआ हॉल, इजराइली PM बोले- निकलो यहाँ से नैतिक कायरों!

Kerala में CPI(M) को निशाना बना रहा Modi-ED-VD गठजोड़, MV Govindan का आरोप