Mainpuri Bypoll: मैनपुरी में बसपा वोटर्स हो सकते हैं निर्णायक, इन्हें साधने की कोशिश में जुटी सपा और भाजपा

By अंकित सिंह | Dec 01, 2022

समाजवादी पार्टी के गढ़ कहे जाने वाले मैनपुरी में इस वक्त उपचुनाव हो रहे हैं। दरअसल, समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद से यह सीट खाली हुई थी। यही कारण है कि इस सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं। समाजवादी पार्टी की ओर से अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को उम्मीदवार बनाया गया है। वही भाजपा ने कभी समाजवादी पार्टी के हिस्सा रहे रघुराज शाक्य को अपना उम्मीदवार बनाया है। दोनों ओर से पूरी ताकत झोंकी जा रही है। अखिलेश यादव मैनपुरी में डेरा डाले हुए हैं और घर-घर, मोहल्ला-मोहल्ला जाकर प्रचार कर रहे हैं। दूसरी ओर भाजपा के नेता भी मैनपुरी में जमकर प्रचार कर रहे हैं। खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी चुनाव प्रचार किया था। यही कारण है कि मैनपुरी में काफी दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है। 

इसे भी पढ़ें: घर वापसी करने वाले थे धर्म सिंह सैनी, आखिरी क्षणों में टली जॉइनिंग, चुनाव से पहले सपा की साइकिल पर हुए थे सवार

यही कारण है कि राजनीतिक विश्लेषक मानते हैं कि बसपा का वोट बैंक मैनपुरी में निर्णायक साबित हो सकता है। पिछले चुनाव में भी इस तरह के परिणाम देखने को मिले हैं। कुल मिलाकर देखें तो मैनपुरी में चुनावी दंगल जबरदस्त तरीके से जारी है। भाजपा का दावा है कि इस बार मैनपुरी में भी कमल खिलेगा। वहीं, समाजवादी पार्टी मुलायम सिंह यादव की विरासत को अपने पास रखने के लिए जबरदस्त तरीके से मेहनत कर रही है। समाजवादी परिवार में एकता भी दिखाई दे रही है। अखिलेश यादव और शिवपाल यादव एक साथ हैं। वहीं, भाजपा जबरदस्त तरीके से दोनों नेताओं पर हमला कर रही है। 

प्रमुख खबरें

Odisha में पंडित Gopabandhu Das की 149वीं जयंती पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

भाषा आपत्तिजनक है...जेडी वेंस की बंधुआ मजदूर वाली टिप्पणी पर भड़का भारत

PM Modi पर अभद्र टिप्पणी के खिलाफ Delhi के जनपथ पर उतरे 200 लोग

जेवर एयरपोर्ट का नाम अब नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट होगा, CM योगी का ऐलान