'अपने दम पर अकेले चुनाव लड़ेगी BSP', Mayawati बोलीं- NDA और INDIA दोनों के साथ हम नहीं

By अंकित सिंह | Jul 19, 2023

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी किसी भी गठबंधन में शामिल नहीं होगी और वह आगामी आम चुनाव और विधानसभा चुनाव अपने दम पर लड़ने का इरादा रखती है। एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकसभा चुनाव नजदीक हैं, हमारी तैयारियां जोरों पर चल रही हैं और हम देश भर में बैठकें भी कर रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: INDIA Alliance Gets New Tagline | इंडिया गठबंधन को एक नई टैगलाइन मिली 'जीतेगा भारत'

मायावती ने क्या कहा

मायावती ने कहा कि लोकसभा चुनाव का समय अब बेहद नज़दीक है। सत्ताधारी गठबंधन व विपक्षी गठबंधन की बैठकों का दौर चल रहा है, हालांकि इन मामलों में हमारी पार्टी भी पीछे नहीं है। उन्होंने कहा कि एक तरफ सत्ता पक्ष NDA अपनी पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने की दलीलें दे रही है तो दूसरी तरफ विपक्षी गठबंधन सत्ताधारी को मात देने के लिए कार्य कर रही है और इसमें BSP भी पीछे नहीं है। बसपा प्रमुख ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने जैसी जातिवादी और पूंजीवादी सोच रखने वाली पार्टी के साथ गठबंधन करके फिर से सत्ता में आने की सोच रख रही है साथ ही NDA फिर से सत्ता में आने का दावा ठोक रही है लेकिन इनकी कार्यशैली यही बताती है कि इनकी नीति और सोच लगभग एक जैसी ही रही है। यही कारण है कि BSP ने इनसे दूरी बनाई है। 

इसे भी पढ़ें: Mangal Pandey Birth Anniversary: देश के वीर सिपाही मंगल पांडे से थर्रा गए थे अंग्रेज, 1857 के विद्रोह का जगाया था अलख

हम अकेले चुनाव लड़ेंगे

बसपा प्रमुख ने कहा कि हम अकेले चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि हम राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना में अपने दम पर चुनाव लड़ेंगे और हरियाणा, पंजाब और अन्य राज्यों में हम राज्य के क्षेत्रीय दलों के साथ चुनाव लड़ सकते हैं। इसके अलावा बसपा प्रमुख ने इंडिया और एनडीए गठबंधन पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कांग्रेस के वादों को खोखला बताया और कहा कि सबसे पुरानी पार्टी सिर्फ सत्ता में आने के लिए गठबंधन कर रही है। 

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा