Budget 2020: बजट आया, कर दाताओं के लिए बड़ी राहत लाया, पढ़ें टैक्स स्लैब में बदलाव की बड़ी बातें
By अभिनय आकाश | Feb 01, 2020
1 फरवारी को मोदी सरकार ने देश का बजट पेश किया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के पास सबसे बड़ी चुनौती टैक्स, रोजगार और मंदी की मार से पार पाना था तो इस बार बजट में मघ्यम वर्ग को बड़ी सौगात मिलने की उम्मीद जताई जा रही थी। वित्त मंत्री ने टैक्स स्लैब में बड़ा सुधार किया है।
- सालाना 5 लाख तक की आय वालों को कोई टैक्स नहीं देना होगा।
- 5 से 7.5 लाख तक की आय वालों को 10 प्रतिशत टैक्स देना होगा।
- 7.5 से 10 लाख तक की आय वालों को 15 प्रतिशत टैक्स देना होगा।
- 10 से 12.5 लाख तक की आय वालों को 20 प्रतिशत टैक्स देना होगा।
- 12.5 से 15 लाख तक की आय वालों को 25 प्रतिशत टैक्स देना होगा।
- 15 लाख से ज्याजा आय पर 30 प्रतिशत टैक्स देना होगा।