Budget 2024: नौ प्राथमिकताओं और चार स्तंभों पर जोर, वित्त मंत्री बोलीं- भारतीयों को मोदी सरकार पर भरोसा

By अंकित सिंह | Jul 23, 2024

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को वर्ष 2024-2025 के लिए केंद्रीय बजट पेश करते हुए देश को आगे ले जाने के लिए नरेंद्र मोदी सरकार की नौ प्राथमिकताओं और चार स्तंभों की घोषणा की। सीतारमण ने कहा कि सरकार 'विकसित भारत' के लिए नौ प्राथमिकताओं पर निरंतर प्रयास करेगी, उन्हें कृषि, रोजगार और कौशल, बेहतर मानव संसाधन, सामाजिक न्याय, विनिर्माण और सेवाओं, शहरी विकास, ऊर्जा सुरक्षा, बुनियादी ढांचे, नवाचार, अनुसंधान और विकास और अगली पीढ़ी के सुधारों में उत्पादकता और लचीलेपन के रूप में सूचीबद्ध किया गया है।

सीतारमण ने बताया कि 4.1 करोड़ युवाओं का पांच साल में दो लाख करोड़ रुपये के आवंटन से रोजगार मिलेगा, उनका कौशल बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता ने हमारी सरकार को भारत को मजबूत विकास और सर्वांगीण समृद्धि के पथ पर ले जाने का अनूठा अवसर दिया है। उन्होंने कहा कि जैसा कि अंतरिम बजट में कहा गया है, हमें गरीबों, महिलाओं, युवाओं और किसानों पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि बजट में नौ प्राथमिकताओं का निर्धारण किया गया है, इसमें उत्पादकता, कृषि क्षेत्र की मजबूती, विनिर्माण और सेवाएं तथा अगली पीढ़ी के सुधार शामिल है।

इसे भी पढ़ें: Budget 2024 | निर्मला सीतारमण ने इतिहास रचते हुए लगातार 7वां केंद्रीय बजट पेश किया

वित्त मंत्री ने लोकसभा में कहा कि उत्पादन बढ़ाने के लिए बड़े पैमाने पर सब्जी उत्पादन क्लस्टरों को बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार राज्यों के साथ साझेदारी में कृषि के लिए डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देगी। उन्होंने बताया कि चालू वित्त वर्ष में विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में प्रयास जारी रहेंगे, नौ प्राथमिकताओं पर जोर रहेगा। सरकार जलवायु अनुकूल बीज विकसित करने के लिए अनुसंधान की व्यापक समीक्षा करेगी।  

प्रमुख खबरें

Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब रखा जाएगा इंदिरा एकादशी व्रत? नोट करें सही तिथि और Muhurat

Asian Games 2026 में गोल्ड जीतकर लौटीं Ishika Chaudhary, ग्वालियर में हुआ जोरदार स्वागत

तंबाकू की लत छुड़ाने के लिए चिकित्सकीय मदद जरूरी, विशेषज्ञों ने Smoking पर चेताया

फुटबॉल की तरह उठा-उठाकर फेंक रहे हैं... हिरासत में लिए जाने पर Saurabh Bharadwaj का Delhi Police पर आरोप