Budget 2025: स्मार्टफोन्स होंगे सस्ते, जानें टेक्नोलॉजी सेक्टर में क्या सस्ता हुआ और क्या महंगा?

By Kusum | Feb 01, 2025

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2025 को लेकर कई बड़े ऐलान किए हैं। सरकार ने ओपन सेल LED टीवी पैनल पर लगने वाली इंपोर्ट ड्यूटी को कम किया है। इंटरैक्टिव डिस्प्ले पैनल पर लगने वाली इंपोर्ट ड्यूटी को 10 फीसदी से बढ़ाकर 20 फीसदी कर दिया है। इससे प्रीमियम स्मार्ट डिस्पले महंगे हो जाएंगे। 

इंटरैक्टिव फ्लैट पैनल डिस्प्ले पर कस्टम ड्यूटी बढ़ा कर 20 प्रतिशत कर दिया गया है। हालांकि, LCD-LED TV ओपन सेल्स और कॉम्पोनेंट्स से ड्यूटी हटा ली गई है। इससे पहले 2.5 प्रतिशत की इंपोर्ट ड्यूटी लगती थी। इसे लोकल मैन्यूफैक्चरर्स के लिए किया गया है ताकि भारत में इसका प्रोडक्शन बढ़ सके। 

बजट 205 में पीसीबीए के पार्ट्स, कैमरा मॉड्यूल, कनेक्टर, वायर्ड हेडसेट के रॉ मैटेरियल, माइक्रोफोन और रिसीवर, यूएसबी केलब, फिंगरफ्रिंट रीडर, मोबाइल फोन सेंसर पर लगाने वाले कस्टम ड्यूटी को खत्म कर दिया गया है। पहले इन कंपोनेंट्स पर 2.5 फीसदी ड्यूटी लगती थी। इसकी वजह से स्मार्टफोन की कीमत कम हो सकती है। 

इसके अलावा ओपन सेल LCD और LED पैनल्स पर ड्यूटी को घटाकर 0 कर दिया गया है। इसकी वजह से बड़ी स्क्रीन वाले डिवाइसेस की कीमत कम होगी। इसका असर भारत में मैन्युफैक्चर होने वाले लैपटॉप और टैबलेट्स पर पड़ेगा। साथ ही इंटरैक्टिव फ्लैट पैनल्स पर भी ड्यूटी को 10 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दिया गया है। इसकी वजह से स्मार्ट बोर्ड जैसे डिवाइसेस सस्ते होंगे। 

प्रमुख खबरें

Harry Potter TV Series का टीजर रिलीज, Christmas 2026 में नए चेहरों संग लौटेगा पुराना जादू

Global Survey में PM Modi फिर नंबर 1, BJP बोली- Congress नकारात्मकता की नवाब बन गई है

Career Tips: Engineering की इन दो Branch में क्या है फर्क, Career के लिए कौन है बेहतर

अरे तुम क्या हो, बकवास कर रहे हो..योगराज सिंह अश्विन पर बिफरे, अर्जुन तेंदुलकर का किया समर्थन