Chandrayaan-3 Launch: आदिपुरुष फिल्म से भी सस्ता बजट, ऑनलाइन और टीवी पर लाइव देख सकेंगे लॉन्चिंग, जानिए महामिशन के बारे में सब कुछ

By अभिनय आकाश | Jul 14, 2023

6 सितंबर, 2019 की मध्यरात्रि को भारत चंद्रमा की सतह की ओर तेजी से कदम बढ़ा रहा था। चानक, मूड ख़ुशी से चिंता और अंततः दुःख में बदल गया। चंद्रयान-2 हमेशा के लिए खो गया। उस भयावह रात के करीब चार साल बाद, भारत एक बार फिर चांद से आंखें मिलाने को तैयार नजर आ रहा है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) चंद्रमा पर एक मेगा मिशन चला रहा है। चंद्रयान-3 चुनौती के लिए तैयार है। इसरो शुक्रवार को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के स्पेसपोर्ट से चंद्रयान-3 मिशन लॉन्च करेगा। लॉन्च व्हीकल मार्क-III (LVM3) की फेयरिंग में बंद अंतरिक्ष यान को एक प्रक्षेप पथ पर रखा जाएगा जो इसे चंद्र कक्षा में ले जाएगा। 

चंद्रयान-3 का बजट लगभग 615 करोड़ रुपए का है। जबकि हाल ही में ओम राउत निर्मित फिल्म आदिपुरुष का बजट करीब 700 करोड़ रुपए बताया गया। चंद्रयान-3 इस फिल्म की लागत से करीब 85 करोड़ रुपए सस्ता है। इससे पहले करीब चार वर्ष पहले भेजे गए चंद्रयान 2 की लागत भी 603 करोड़ रुपए थी। हालांकि, इसकी लॉन्चिंग पर भी 375 करोड़ रुपए खर्च हुए थे। 

इसे भी पढ़ें: Chandrayaan-3 Launch Updates: आ गई वो घड़ी, काउंटडाउन शुरू, प्रक्षेपण 14 जुलाई को ही क्यों?

आप भी देख सकते हैं लॉन्चिंग

इसरो की आधिकारिक वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग लाइन दिखाई जाएगी। दूरदर्शन पर भी चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग लाइव देख सकते हैं। जो लोग सतीश धवन स्पेस सेंटर में लॉन्ट व्यू गैलरी से लॉन्च को लाइव देखना चाहते हैं, उनके लिए स्पेस एजेंसी ने ivg.shar.gov.in/ पर रजिस्ट्रेशन शुरू किया था। अ रजिस्ट्रेशन बंद हो चुका है। 

प्रमुख खबरें

Global Tension और Crude Oil में उछाल से Share Market में भूचाल, Sensex 1400 अंक लुढ़का

Firozabad Glass Industry पर Middle East संकट का असर, Gas की कमी से 5 लाख लोग बेरोजगार।

अब USA और France भी खरीद रहे भारतीय हथियार, Defence Sector में भारत की ऐतिहासिक छलांग

FIDE Candidates में बड़ा उलटफेर, युवा Sindarov ने दिग्गज Caruana को हराकर खिताब की रेस को रोमांचक बनाया