रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की बजट की सराहना, बोले- इससे अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 01, 2021

नयी दिल्ली। वरिष्ठ भाजपा नेता और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में पेश किए गए आम बजट की सराहना करते हुए कहा कि यह ‘‘आत्मनिर्भर भारत’’ के लिए है और इससे अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। सत्ताधारी भाजपा के कई अन्य नेताओं ने पूंजीगत व्यय, वरिष्ठ नागरिकों (75 वर्ष के ऊपर) को कर में छूट और स्टार्ट अप्स में प्रोत्साहन राशि दिए जाने सहित कुछ अन्य घोषणाओं का स्वागत करते हुए आम बजट की सराहना की। 

इसे भी पढ़ें: केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाते-बनाते जिंदगी गुजर जाएगी: सरकार के ऐलान पर बोले फारूक अब्दुल्ला 

उन्होंने ट्वीट कर कहा कि भविष्य को देखकर बजट तैयार किया गया है। यह पांच हजार अरब अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था के सरकार के वादे की दिशा में है। और भी कई अच्छी बाते हैं जिनमें अवसंरचना, कृषि और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में सरकार द्वारा अपना खर्च बढ़ाया जाना शामिल है। वंचितों के सुरक्षा का दायरा बढ़ाया गया है और निजी निवेश के मौके भी बढ़ाए गए हैं।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर