आम बजट 2021-22: पर्यटन मंत्रालय का आवंटन 19 प्रतिशत घटा, उद्योग जगत निराश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 01, 2021

नयी दिल्ली। अगले वित्त वर्ष के लिए पर्यटन मंत्रालय का बजटीय आवंटन 2,500 करोड़ रुपये से घटा कर 2026.77 करोड़ रुपये कर दिया गया है। कोरोना वायरस महामारी के कारण भारी नुकसान का सामना कर रहे उद्योग ने इस पर निराशा जतायी है। इससे पहले मंत्रालय के लिए संशोधित अनुमान 1,260 करोड़ रुपये था। बजट में पर्यटन बुनियादी ढांचे के विकास के लिए 1088.03 करोड़ रुपये के प्रावधान किए गए हैं। 

इसे भी पढ़ें: आम बजट 2021-22: जानिए कैसा रहा देश का रक्षा बजट ? पिछले साल की तुलना में क्या कुछ बदला 

भारत के पर्यटन, यात्रा और आतिथ्य उद्योग का प्रतिनिधित्व करने वाले सभी राष्ट्रीय संघों के नीति महासंघ एफएआईटीएच ने कहा कि बजट में तत्काल प्रत्यक्ष समर्थन की कमी ने भारतीय यात्रा और पर्यटन उद्योग को निराश किया है।’’ एफएआईटीएचके अध्यक्ष नकुल आनंद ने एक बयान में कहा कि बजटीय घोषणा में पर्यटन उद्योग से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर गौर नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के कारण पर्यटन, यात्रा और आतिथ्य उद्योग सदी के सबसे गंभीर संकट से जूझ रहा है। उन्होंने कहा कि पर्यटन क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों के लिए कम से कम 2,500 करोड़ रुपये के कोष की आवश्यकता थी।

प्रमुख खबरें

World Cup के बीच Barcelona में बड़ी हलचल, Lamine Yamal के बयान से Transfer Market में मची खलबली

अमेरिकी बेस पर Iran का बड़ा Missile Attack, Jordan ने हवा में ही किया नाकाम, तनाव चरम पर

Sanju Samson को बाहर करने पर R Ashwin का BCCI पर बड़ा हमला, बोले- यह सरासर नाइंसाफी है

Argentina की जीत पर Egypt का हंगामा, रेफरी विवाद पर FIFA का कड़ा जवाब- हमारे फैसलों पर सवाल न उठाएं।