आशा, विश्वास और आकांक्षा का बजट: PM मोदी

By अभिनय आकाश | Jul 05, 2019

नई दिल्ली। वित्त मंत्री के बजट पेश करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने आम बजट 2019-20 को देश की आकांक्षाओं को पूरा करने वाला बजट बताते हुए कहा कि यह न्यू इंडिया के निर्माण का बजट है। इपीएम मोदी ने कहा कि इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, सोलर सेक्टर पर बजट में विशेष बल दिया गया है। पर्यावरण का ख्याल रखा गया है। यह बजट स्थायी विकास को ध्यान में रखते हुए पेश किया गया है। पीएम मोदी ने कहा कि पीड़ितों और दलितों को सशक्त करने के लिए कई कदम उठाए गए।

पीएम ने कहा कि इस बजट से मिडल क्लास के विकास की गति मिलेगी। टैक्स का ढांचा आसान होगा और इन्फ्रास्ट्रक्चर का आधुनिकीकरण होगा। यह बजट देश को विश्वास दे रहा है कि दिशा और गति सही है तो लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। यह बजट 21वीं सदी की आकांक्षाओं को पूरा करने वाला है। इससे विकास की रफ्तार तेज होगी। काशी में विस्तार से इस पर बात करने की बात कहते हुए धन्यवाद दिया। 

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह