दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र आठ मार्च से शुरू होगा, मनीष सिसोदिया ने दी सूचना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 02, 2021

नयी दिल्ली। दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र आठ मार्च से शुरू होगा। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर बताया कि दिल्ली मंत्रिमंडल की बैठक में इस संबंध में फैसला किया गया। सत्र का समापन 16 मार्च को होगा। सूत्रों के अनुसार सरकार 2021-22 के लिए अपना बजट पेश करेगी जिसमें स्वास्थ्य, शिक्षा और पानी की आपूर्ति समेत बुनियादी ढांचा पर जोर रहेगा।

इसे भी पढ़ें: नारों से गूंज रहा बंगाल, कहीं 'ममता' के नारे ममता को ही न पड़ जाएं भारी, भाजपा मौका भुनाने से नहीं चूकती !

सूत्रों ने बताया कि नए कर लगाने की संभावना नहीं है। सरकार ने 2020-21 के लिए 65,000 करोड़ रुपये का बजट पेश किया था जो 2019-20 के लिए पेश बजट से करीब 10 प्रतिशत अधिक था।

प्रमुख खबरें

OpenAI CEO Sam Altman का धन्यवाद या खतरे की घंटी? Tech Jobs के Future पर उठे सवाल

KKR का Electric Bus सेक्टर में बड़ा दांव, 31 करोड़ डॉलर के Investment से बदलेगी तस्वीर

R Ashwin ने अचानक Retirement पर तोड़ी चुप्पी, Team India और Gambhir को लेकर खोले कई राज।

Africa Cup में मचा बवाल, मैदान छोड़ने पर Senegal से छिना खिताब, Morocco बना नया Champion