अमित शाह ने बताया जन-जन वाला बजट, बोले- करदाताओं को मिलेगी अभूतपूर्व राहत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 01, 2020

नयी दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि केंद्रीय बजट 2020- 21 में किसानों की आय दोगुनी करने के मोदी सरकार के संकल्प को पूरा करेगा और करदाताओं को अभूतपूर्व राहत देगा। शाह ने सिलसिलेवार कई ट्वीट कर कहा कि 100 लाख करोड़ रूपये के बजट आवंटन से देश में विश्वस्तरीय राजमार्ग, रेलवे, बंदरगाह, हवाई अड्डे, मेट्रो का निर्माण होगा। इससे न केवल आम आदमी के जीवन में सुधार आएगा बल्कि आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

इसे भी पढ़ें: आयकर छूट पर सरकार का एक्शन प्लान, समझ तो लें FM सीतारमण ने क्या कहा

गृह मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार ने इस बजट के माध्यम से हर वर्ग के आयकरदाताओं को बड़ी और अभूतपूर्व राहत प्रदान की है और खासकर मध्यम वर्ग, वेतनभोगी करदाताओं के लिए न केवल कर में कटौती की गई है बल्कि कर व्यवस्था को साधारण बनाकर उन्हें राहत प्रदान की गई है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री को बधाई देता हूं कि उन्होंने ऐसा बजट पेश किया जिससे किसानों, गरीबों, करदाता मध्यम वर्ग और व्यवसायी वर्ग को राहत मिलेगी।’’

शाह ने कहा कि स्वस्थ भारत के संकल्प को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के हर कोने में ‘आयुष्मान भारत’ योजना के प्रसार के लिए सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल से नये अस्पताल शुरू करने की घोषणा की है। ये अस्पताल खासकर टियर टू और टियर थ्री शहरों और 112 जिलों में खोले जाएंगे, जहां इस योजना के तहत अस्पताल नहीं हैं। शाह ने कहा कि ‘किसान रेल’ और ‘किसान उड़ान योजना’ के माध्यम से किसान राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों से जुड़ेंगे और उनके उत्पाद सही समय पर उचित मूल्य पर बिकेंगे। इस योजना से फल और सब्जी उत्पादकों को विशेष लाभ होगा।

इसे भी पढ़ें: शिवसेना गठबंधन ने बजट को निराशाजनक करार दिया, कहा- महाराष्ट्र की अनदेखी की गई

उन्होंने कहा, ‘‘इस बजट में अनुसूचित जातियों और अन्य पिछड़े वर्गों के लिए 85 हजार करोड़ रुपये और अनुसूचित जनजातियों के लिए 53,700 करोड़ रुपये का आवंटन कर मोदी सरकार ने समाज के उपेक्षित तबके के प्रति अपनी संवेदनशीलता दिखाई है और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ा है।’’

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार