दंगे रोकने के लिए भाजपा मुख्यालय और गृह मंत्री के घर पर चले बुलडोजर, जहंगीरपुरी के अतिक्रमण रोधी अभियान पर भड़की AAP

By अनुराग गुप्ता | Apr 20, 2022

नयी दिल्ली। दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में प्रशासन के अतिक्रमण रोधी अभियान पर आम आदमी पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया दी। आम आदमी पार्टी ने कहा कि भाजपा के मुख्यालय में अगर बुलडोज़र चले तो दंगे रुक सकते हैं। राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने बुधवार को बड़ा दावा किया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह खुद दंगे करा रहे हैं। ऐसे में अगर बुलडोज़र चलाना है तो गृह मंत्री के घर में बुलडोज़र चलवाईये। इससे दंगे रुक जाएंगे। 

इसके साथ ही राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि एमसीडी में पिछले 15 सालों से भाजपा काबिज है। ऐसे में भाजपा नेताओं के घर में भी बुलडोज़र चलना चाहिए, जिन लोगों ने पैसे खाकर अवैध निर्माण निर्माण को मंजूरी दी है।

इस संबंध में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का भी बयान सामने आया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अराजकता का माहौल बना रखा है। वह हर तरफ़ गुंडाई और लफंगाई का नाम बन गई है। अगर ये गुंडागर्दी और लफंगाई को बंद करना है तो इसका सरल तरीका है कि भाजपा के मुख्यालय में बुलडोज़र चला दो, लफंगों के मुख्यालयों में अपने आप बुलडोज़र चल जाएगा। 

इसे भी पढ़ें: जहांगीरपुरी में चल रहे बुलडोजर पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, यथास्थिति बनाए रखने के दिए निर्देश 

भाजपा पर बरसे संजय सिंह

राज्यसभा सांसद और आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह ने भी भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पूरे देश में भाजपा दंगे करवा रही है। पूरे देश का माहौल यह लोग खराब कर रहे हैं। दिल्ली के भीतर 2020 और 2022 में इन लोगों ने दंगा करवाया। यह दंगा, फसाद और नफरत फैलाने वाले लोग हैं। उन्होंने आगे कहा कि देश में अगर दंगे रोकना है तो सबसे पहले भाजपा मुख्यालय में बुलडोजर चलाओ, अमित शाह के घर पर बुलडोजर चलाओ।

प्रमुख खबरें

Love & War Vicky Kaushal look | लव एंड वॉर से विक्की कौशल का धांसू फर्स्ट लुक जारी, सिगरेट और इंटेंस लुक में छाए एक्टर

Jitan Ram Manjhi ने Om Birla को लिखा पत्र, SC-ST सांसदों को चर्चा में अधिक समय देने की मांग

Omega 3 Fatty Acids सेवन से Heart Health और Brain Function में होता है सुधार

राजनीतिक क्षेत्र में दूर की कोड़ी है लैंगिक समानता